{"_id":"6467af380f5a6369d60958b4","slug":"citu-came-out-in-favor-of-wrestlers-sitting-at-jantar-mantar-chamba-news-c-19-1-157233-2023-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जंतर-मंतर पर बैठे पहलवानों के पक्ष में उतरी सीटू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जंतर-मंतर पर बैठे पहलवानों के पक्ष में उतरी सीटू
Fri, 19 May 2023 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 19 May 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
चंबा। दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे देश के गौरव महिला पहलवानों के आंदोलन को सीटू, भारत की जनवादी नौजवान सभा और एसएफआई ने समर्थन दिया है। सीटू के जिलाध्यक्ष नरेंद्र, महासचिव सुदेश ठाकुर, भारत जनवादी नौजवान सभा के सचिव केवल कृष्ण और एसएफआई की सह सचिव नसीमा ने संयुक्त बयान देते हुए कहा कि पहलवान इतने समय से न्याय की मांग कर रहे हैं। बावजूद इसके पहलवानों की तरफ सरकार का रवैया काफी नकारात्मक है। उन्होंने केंद्र सरकार से तुरंत पहलवानों की मांगों का संज्ञान लेते हुए आरोपी कुश्ती संघ के अध्यक्ष एवं सांसद बृजभूषण को तुरंत गिरफ्तार करके उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने, मामले की निष्पक्षता से जांच करने और पहलवानों को न्याय दिलवाने की मांग की है।
सीटू महासचिव सुदेश ठाकुर ने कहा कि देश की बेटियां भारत के गौरव के लिए खेलते हुए मेडल लाती हैं। यह देश के लिए गौरव की बात होती है। इस दौरान सरकार भी बेटियों के सम्मान में वाहवाही करती है। बावजूद इसके देश की बेटियों के साथ नाइंसाफी हो रही है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि इस दिशा में केंद्र सरकार पीछे हटती नजर आ रही है। कहा कि पहलवानों का साथ देने के बावजूद उन्हें महज कमेटी गठित करने का आश्वासन दिया। बावजूद इसके अभी तक कमेटी की रिपोर्ट के तहत कोई भी कार्रवाई नहीं हो पाई है। शुक्रवार को विभिन्न संगठनों ने उपायुक्त के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज कर आरोपी सांसद को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।