फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   checking on tunnuhatti barriar

लाहडू और तुन्नूहट्टी में पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

Sat, 17 Jul 2021 06:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
checking on tunnuhatti barriar
बनीखेत (चंबा)। मनाली में पर्यटकों की ओर से हवा में हथियार लहराने की घटना के बाद जिले में हथियारों के साथ लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसके तहत बाकायदा जिले की सीमा पर स्थित लाहडू और तुन्नुहट्टी में चौकसी बढ़ाने के साथ यहां से गुजरने वाले हर वाहन की तलाशी ली जा रही है। यहां तैनात जवानों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी पर्यटक के पास से हथियार मिलते हैं तो उसे उल्टे पांव सीमा से वापस लौटा दिया जाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिले में भी कुछ अदद रियायतें दी गई हैं। इसके तहत पर्यटक बेरोकटोक आ-जा सकते हैं। बशर्ते उन्हें कोविड नियमों का पालन करना होगा। ऐसे में बीते दिनों मनाली में पंजाब से पहुंचे युवकों ने हवा में तलवारें लहराई और लड़ाई-झगड़ा कर फरार हो गए।
विज्ञापन

जिले में इस प्रकार की घटनाएं न हों, इसके लिए पुलिस ने नई व्यवस्था लागू की है। नई व्यवस्था के तहत जिले में कोई भी हथियार लेकर प्रवेश नहीं कर सकते हैं। नियम का पालन करवाने के लिए लाहडू और तुन्नुहट्टी स्थित चेकपोस्टों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने कहा कि तुन्नुहट्टी और लाहडू स्थित चेकपोस्टों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। साथ ही हथियार के साथ आने वाले लोगों को वापस लौटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed