{"_id":"60f2d0e28ebc3eacd95579ba","slug":"checking-on-tunnuhatti-barriar-chamba-news-sml377188759","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाहडू और तुन्नूहट्टी में पुलिस ने बढ़ाई चौकसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाहडू और तुन्नूहट्टी में पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
विज्ञापन
बनीखेत (चंबा)। मनाली में पर्यटकों की ओर से हवा में हथियार लहराने की घटना के बाद जिले में हथियारों के साथ लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इसके तहत बाकायदा जिले की सीमा पर स्थित लाहडू और तुन्नुहट्टी में चौकसी बढ़ाने के साथ यहां से गुजरने वाले हर वाहन की तलाशी ली जा रही है। यहां तैनात जवानों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी पर्यटक के पास से हथियार मिलते हैं तो उसे उल्टे पांव सीमा से वापस लौटा दिया जाए।
गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर के बाद प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जिले में भी कुछ अदद रियायतें दी गई हैं। इसके तहत पर्यटक बेरोकटोक आ-जा सकते हैं। बशर्ते उन्हें कोविड नियमों का पालन करना होगा। ऐसे में बीते दिनों मनाली में पंजाब से पहुंचे युवकों ने हवा में तलवारें लहराई और लड़ाई-झगड़ा कर फरार हो गए।
जिले में इस प्रकार की घटनाएं न हों, इसके लिए पुलिस ने नई व्यवस्था लागू की है। नई व्यवस्था के तहत जिले में कोई भी हथियार लेकर प्रवेश नहीं कर सकते हैं। नियम का पालन करवाने के लिए लाहडू और तुन्नुहट्टी स्थित चेकपोस्टों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
डीएसपी डलहौजी विशाल वर्मा ने कहा कि तुन्नुहट्टी और लाहडू स्थित चेकपोस्टों पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। साथ ही हथियार के साथ आने वाले लोगों को वापस लौटा दिया जाएगा।