{"_id":"6af49894a3ca8b03140c115f","slug":"chanju-project-workers-returned-to-work-after-six-days-chamba-news-c-88-1-ssml1004-202671-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: छह दिन बाद काम पर लौटे चांजू परियोजना के कामगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: छह दिन बाद काम पर लौटे चांजू परियोजना के कामगार
Wed, 11 Nov 2026 10:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 11 Nov 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
प्रबंधन से बनी सहमति, हड़ताल अवधि का मानदेय देने और नौकरी से मनमाने ढंग से न निकालने पर आश्वासन
स्थानीय श्रमिकों को रोजगार में प्राथमिकता, ओवरटाइम और 10 घंटे की ड्यूटी पर परियोजना प्रबंधक से होगी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
तीसा (चंबा)। एसीएनसी चांजू जलविद्युत परियोजना में छह दिन से जारी कामगारों की हड़ताल बुधवार को समाप्त हो गई। कंपनी प्रबंधन, वर्क यूनियन, कामगारों और ठेकेदारों के बीच हुई बैठक में कई मांगों पर सहमति बनने के बाद श्रमिक ड्यूटी पर लौट आए। इससे परियोजना का कामकाज फिर शुरू हो गया।
कामगारों लवलेश शर्मा, रूप सिंह, होशियारा राम, ईम चंद, तारा चंद, भिंद्रो, देसराज, उमेश कुमार और किशोरी लाल ने बताया कि बैठक में प्रबंधन ने किसी भी कर्मचारी को बिना उचित कारण नौकरी से नहीं निकालने का आश्वासन दिया। साथ ही काम की परिस्थितियों के अनुरूप ही श्रमिकों से कार्य करवाने पर सहमति बनी। पांच से 10 नवंबर तक हड़ताल के कारण काम बंद रहने की अवधि का मानदेय देने पर भी बात तय हुई।
--
स्थानीय कामगारों को मिलेगी प्राथमिकता
बैठक में तय हुआ कि नए श्रमिकों की भर्ती कंपनी के नियमों के अनुसार होगी। ठेकेदारों को रोजगार देने में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देनी होगी। हालांकि, स्थानीय स्तर पर योग्य कामगार उपलब्ध नहीं होने पर बाहरी श्रमिकों को भी रखा जा सकेगा। समझौते के बाद वर्क यूनियन से जुड़े सभी कामगार 11 नवंबर से ड्यूटी पर लौट आए हैं।
विज्ञापन
--
ओवरटाइम पर बाद में होगी चर्चा
श्रमिकों के ओवरटाइम और प्रतिदिन 10 घंटे काम करवाने के मुद्दे पर परियोजना प्रबंधक के पहुंचने पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कामगारों ने कुछ अन्य मांगें भी प्रबंधन के समक्ष रखी हैं, जिन पर जल्द निर्णय लेने का भरोसा दिया गया है। कंपनी प्रबंधक पंकज चौधरी ने बताया कि कामगारों की कई मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया है। कुछ अन्य मांगों पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों ने परियोजना का काम शुरू कर दिया है।