{"_id":"69a5c52e9692848f7005086c","slug":"chaned-becomes-new-panchayat-1004-voters-will-cast-their-votes-chamba-news-c-88-1-cmb1003-176242-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चनेड़ बनी नई पंचायत, 1004 मतदाता डालेंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चनेड़ बनी नई पंचायत, 1004 मतदाता डालेंगे वोट
Mon, 02 Mar 2026 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने भनौता पंचायत के तीन वार्डों को शामिल कर किया नई पंचायत का गठन
ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे नई पंचायत के गठन की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चनेड़ (चंबा)। विकास खंड चंबा के तहत चनेड़ नाम से नई पंचायत गठन किया गया है। सरकार ने ग्राम पंचायत भनौता के तीन वार्डाें को चनेड़ में शामिल कर नई पंचायत बनाई है।
इस पंचायत में 1004 मतदाता होंगे। ग्रामीण काफी समय से चनेड़ पंचायत के गठन की मांग कर रहे थे। अब नई पंचायत का गठन होने से पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों में पहली बार नई पंचायत के प्रतिनिधियों को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। दूसरी तरफ विकास कार्य भी अब प्रभावित नहीं होंगे।
गौरतलब है कि पहले भनौता नाम से एक ही पंचायत थी। इसमें करीब 2500 मतदाता थे। पंचायत का दायरा भी काफी बड़ा था। ऐसे में कई बार विकास की रफ्तार बढ़ नहीं पाती थी। लिहाजा, अब नई पंचायत के गठन से जहां विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे। दूसरी तरफ ग्रामीणों को भी चुनाव लड़ने का भी मौका मिलेगा। भनौता पंचायत के पूर्व प्रधान अनुज ठाकुर ने बताया कि भनौता से चनेड़ नई पंचायत बनाई गई है। इससे अब विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे।
विज्ञापन
--