{"_id":"6612d42b5112b8c4c20e8280","slug":"chambas-historical-chamunda-temple-decorated-like-a-bride-chamba-news-c-88-1-ssml1004-122177-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दुल्हन की तरह सजा चंबा का ऐतिहासिक चामुंडा मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दुल्हन की तरह सजा चंबा का ऐतिहासिक चामुंडा मंदिर
Sun, 07 Apr 2024 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 07 Apr 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुल्हन की तरह सजा चंबा का ऐतिहासिक चामुंडा मंदिर
नवरात्रों के उपलक्ष्य पर रंग-बिरंगी रोशनियों से सजाया गया मंदिर
भलेई माता मंदिर में फूल मालाओं और लाइटों से की जा रही सजावट
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नवरात्र को लेकर जिले के मंदिरों को रंग-बिरंगी रशिनियों से सजाया जा रहा है। चंबा के ऐतिहासिक चामुंडा मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। यह मंदिर रात होने पर दुल्हन की तरह जगमगा रहा है। इसी तरह प्रसिद्ध भलेई माता मंदिर की सजावट को लेकर भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। नवरात्र के दौरान इस मंदिर में भी श्रद्धालुओं की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। ऐसे में मंदिर प्रबंधन मंदिर को फूल मालाओं के साथ रंग-बिरंगी लाइटों के साथ सजाने की तैयारी कर रहा है। इसी तरह शहर के साथ लगते शीतला माता मंदिर, शिव मंदिर सपड़ी, चंद्रशेखर मंदिर साहो, भरमौर चौरासी मंदिर और लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। इसके चलते इन मंदिरों को लाइटें लगाकर सजाया जा रहा है, जिससे रात होने पर ये मंदिर जगमगाते हुए दिखे। भलेई माता मंदिर कमेटी के प्रधान कमल ठाकुर ने बताया कि भलेई माता मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर परिसर में रंग बिरंगी लाइटों के साथ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं, जिससे मंदिर में होने वाली हरेक गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा सके। संवाद
--