फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba notice to 64 scholl

चंबा के 64 सरकारी स्कूल को नहीं मिल पाए मोती, डिफॉल्टर घोषित

Thu, 03 Sep 2020 10:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
chamba notice to 64 scholl
चंबा। जिले के 64 स्कूलों को ‘अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल के मोती’ योजना में कोई भी पूर्व मेधावी छात्र नहीं मिला है। इसको लेकर उच्च शिक्षा विभाग चंबा ने स्कूलों को डिफॉल्टर घोषित कर दिया है।
विज्ञापन

इसके साथ ही सभी स्कूलों को नोटिस जारी किया है। योजना के तहत स्कूल से पढ़ाई करके किसी भी व्यवसाय में नाम चमकाने वाले पूर्व छात्रों के नाम गौरव पट्ट अंकित किए जाने थे। मगर इन सभी स्कूलों ने एक भी ऐसे पूर्व मेधावी का नाम गौरव पट्ट पर अंकित नहीं किया है।
विज्ञापन

इसको देखते हुए शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए 64 स्कूलों को डिफॉल्टर घोषित करते हुए नोटिस भी जारी किए हैं। इसके माध्यम से विभाग ने स्कूलों से जवाब मांगा है। शिक्षा विभाग की डिफॉल्टर सूची में 34 सीनियर सेकेंडरी और तीस हाई स्कूल शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में मेल, मांधा, पूलन, बरौर, चीलबंगला, गरोला, होली, रूहणूकोठी, छत्तराड़ी, कूंर, कुठेड़, लिल्ह, रैल्ला, थल्ली, गागला, कीड़ी, मउआ, धुलाड़ा, गुआं, सुनारा, धरवास, हिलौर, करयूणी, पुर्थी, रेई साच, सेंचूनाला, सुराल, लाहरा, भजोत्रा, लिग्गा, सनवाल बौंदेड़ी व देवीकोठी व हाई स्कूलों में कुगती, बड़ग्रां, सियुंर, कुरैणा, लामू, दयोल, न्याग्रां, ग्रोंडी, कुनेड़, भराड़ा, नैला, भटका, बंदला, चूड़ी, गुराड़, फिंडरू, करयाल, कुमार परमार, साहली, शौर, तुंदरू, भद्रोह, चकोली, धार, धुत्ता, मुंडाह, खड्डार, पुखरी, सरार और जुनांस शामिल है।

गौरतलब है कि अक्तूबर 2018 में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल की मोती योजना शुरू की थी। योजना के तहत विभिन्न क्षेत्रों में नाम अर्जित करने वाले पुराने विद्यार्थियों के नाम स्कूल के सूचना पट्ट पर अंकित किए जाने थे, जिससे विद्यार्थी उनके जीवन से प्रेरणा लेकर वर्तमान के छात्रों को प्रेरणा मिले। मगर जिले के 64 स्कूलों को बार-बार आदेशित करने के बावजूद इस संबंध में कोई प्रयास नहीं किए गए। ऐसे में विभाग की ओर से इन स्कूलों को डिफॉल्टर घोषित किया।
उच्च शिक्षा उपनिदेशक चंबा देवेंद्र पॉल ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 64 हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों को डिफॉल्टर घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed