{"_id":"5f01f8628ebc3ea14a4da282","slug":"chamba-luck-chuahan-became-sub-inspecter-in-army-chamba-news-sml3375321186","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरनोटा पंचायत के लक्की चौहान बने थल सेना में सब इंस्पेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरनोटा पंचायत के लक्की चौहान बने थल सेना में सब इंस्पेक्टर
विज्ञापन
सिहुंता के लक्की चौहान।
- फोटो : Chamba
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। उप तहसील सिहुंता के तहत ग्राम पंचायत गरनोटा निवासी लक्की चौहान भारतीय थल सेना में बतौर सब इंस्पेक्टर चयनित हुए हैं। इससे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
लक्की चौहान इससे पूर्व सेना की आर्मी एजूकेशन कोर में बतौर हवलदार तैनात थे। बावजूद इसके उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी। अपनी मेहनत के दम पर अब वह भारतीय थल सेना में बतौर सब इंस्पेक्टर चयनित हुए हैं।
लक्की चौहान के पिता लव कुमार ने सेना में बतौर हवलदार सेवाएं दी हैं। जबकि माता गृहिणी है। लक्की चौहान अब एक वर्ष तक चेन्नई में प्रशिक्षण हासिल करेंगे।
विज्ञापन
अमर उजाला से बात करते हुए लक्की चौहान ने बताया कि यह सफलता माता-पिता और अन्य सगे संबंधियों के आशीर्वाद से मिली है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत की है। यह उसका ही परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश सेवा के लिए उनका जीवन समर्पित है।