फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba kiyani electiricity cut due to line broken

दस घंटे रोशनी के बाद फिर पसरा गया चार पंचायतों में अंधेरा, ग्रामीणों में रोष

Sun, 05 Jul 2020 09:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
chamba kiyani electiricity cut due to line broken
चंबा। विकास खंड चंबा के पुखरी क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों में दस घंटों के बाद फिर अंधेरा पसर गया है। इस वजह से ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि क्षेत्र की आधा दर्जन पंचायतों में शनिवार रात दस बजे से बिजली गुल है।
विज्ञापन

मगर अभी तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई। रविवार को भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को दिक्कतें पेश आई। ग्रामीणों का कहना है कि इन पंचायतों में पिछले एक माह से बिजली के बार-बार गुल होने की समस्या है।
विज्ञापन

मगर बोर्ड की तरफ से कोई पहल नहीं की गई है। इस बात को लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है। पंचायत कियाणी, पुखरी, राजनगर, चकलू, टिकरी और सिढ़कुंड की आबादी करीब 12 हजार है। बिजली गुल होने से शनिवार रात और रविवार को लोगों को बिना बिजली के लिए जीवनयापन करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कियाणी पंचायत उपप्रधान सुरजीत जंदरोटिया, राजू, कुलदीप कुमार, अजय कुमार, हेमंत सिंह, नीरज, आवास कुमार, टेक चंद, हेम सिंह और देसराज का कहना है कि बिजली बोर्ड उन्हें कोटी सब स्टेशन से बिजली मुहैया करवा रहा है। मगर उन्हें नियमित रूप से बिजली आपूर्ति नहीं हो रही है।
इस मामले को लेकर ग्रामीण विद्युत बोर्ड के अधिशाषी अभियंता और जन चेतना विकास मंच के पदाधिकारी डीसी चंबा से भी मिल चुके है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें भनौता से बिजली की आपूर्ति की जाती है, तो यह समस्या हल हो जाएगी। ग्रामीणों ने बिजली बोर्ड से मांग की कि जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाए। इसके साथ ही भनौता सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति करवाने की योजना तैयार की जाए।

बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता रजनीश ने बताया कि शनिवार को अंधड़ के चलते लाइन में तकनीकी खराबी आई है। तकनीकी खराबी आने के चलते बिजली बाधित है। बोर्ड की टीम बिजली बहाल करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed