फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba gum janjala road accident one died

कार दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

Thu, 19 Nov 2020 06:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
chamba gum janjala road accident  one died
मेडिकल कॉलेज में मृत्क की पोस्टमार्टम प्रक्रिया के दौरान कागजी कार्यवाही को पूरा करते पुलिस कर् - फोटो : Chamba
चंबा। घूम-जंजला मार्ग पर घडोली पनिहार के पास एक कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई जबकि, एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। मृतक की पहचान अनिल कुमार पुत्र राजकुमार गांव लटेणी डाकघर रजेरा के रूप में हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस, अग्निशमन और एंबुलेंस टीमें मौके के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया। यहां पर घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद दाखिल किया गया है। राजस्व विभाग की ओर तहसीलदार चंबा ने मौके पर पहुंच कर मृतक के परिजनों को दस हजार और घायल को पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार अनिल कुमार कुमार पुत्र राजकुमार गांव लटेणी डाकघर रजेरा और विनोद कुमार पुत्र नेक चंद गांव घुरडू डाकघर रजेरा कार में सवार होकर थनोला से चंबा की ओर आ रहे थे। घडोली पनिहार के पास पहुंचने पर अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क से 800 मीटर नीचे गहरी खाई में लुढ़क गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन को गिरता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचें। इसके बाद उन्होंने दुर्घटना की सूचना पुलिस, अग्निशमन और एंबुलेंस को दी। कार दुर्घटना में अनिल कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि, विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। घायल का उपचार मेडिकल कॉलेज चंबा में चल रहा है। तहसीलदार चंबा रोशन चौहान ने बताया कि मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये और घायल को पांच हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई।

पुलिस अधीक्षक चंबा अरुल कुमार ने बताया कि घूम-जंजला मार्ग पर हुए कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि, एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed