फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba freed from Corona after two years, one month and 23 days

दो साल एक माह और 23 दिनों बाद कोरोना से मुक्त हुआ जिला चंबा

Sun, 29 May 2022 10:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:15 PM IST
विज्ञापन
Chamba freed from Corona after two years, one month and 23 days
चंबा। जिला चंबा रविवार को कोरोना महामारी से मुक्त हो गया है। जिले में एक्टिव केस का आंकड़ा शून्य रहा। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से रैट से 28 और आरटीपीसीआर में छह सैंपलों की जांच की गई। जांचे गए सभी सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में 6 अप्रैल 2020 को कोरोना के एक साथ चार मामले आए थे। ये मामले तीसा क्षेत्र से थे, जो दिल्ली से वापस आए थे। हालांकि, कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान जिले में इतने ज्यादा आंकड़ों में बढ़ोतरी नहीं हुई। मगर अप्रैल 2021 के बाद दूसरी लहर के दौरान कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या काफी बढ़ गई थी।
विज्ञापन

साथ ही दूसरी लहर में कोरोना से मौत का ग्राफ भी काफी बढ़ गया था। राहत की बात यह है कि अब चंबा दो साल, एक महीना और 23 दिन बाद कोरोना से मुक्त हुआ है। कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक यह पहला दिन है, जब जिले में एक्टिव केस शून्य रहे। हालांकि इस अवधि में कई बार कोरोना के सक्रिय केस दहाई के आंकड़े तक पहुंचे। मगर नियमित अंतराल के बाद नए मामले आने से सक्रिय केस शून्य नहीं हुए। वहीं, दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की ओर से नियमित रूप से सैंपल लिए जा रहे है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंबा डॉ. कपिल शर्मा ने बताया कि जिला चंबा में रविवार को एक मरीज के स्वस्थ होने से एक्टिव केस शून्य हो गए हैं। इसके बाद जिला कोरोना मुक्त हुआ है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि वे कोरोना प्रॉटोकोलन की पालना करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed