फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba depot will run its buses on Mandi and Manali routes.

Chamba News: चंबा डिपो ही चलाएगा मंडी, मनाली रूटों पर अपनी बसें

Wed, 27 May 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 27 May 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Chamba depot will run its buses on Mandi and Manali routes.
बसों की कमी के कारण पालमपुर डिपो को दिया था रूटों के संचालन का जिम्मा
विज्ञापन

संचालन व्यवस्था प्रभावित होने के साथ निगम को हो रहा था आर्थिक नुकसान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बसों की कमी के चलते मंडी और मनाली रूटों का संचालन अस्थायी रूप से पालमपुर डिपो कर रहा था। इससे चंबा डिपो को आर्थिक नुकसान हो रहा था।
अब दोनों प्रमुख रूटों पर फिर से चंबा डिपो की ही बसें दौड़ेंगी। चंबा डिपो के पास पर्याप्त बसें न होने के कारण चंबा-मंडी और चंबा-मनाली रूटों का संचालन दूसरे डिपुओं के माध्यम से किया जा रहा था। इससे संचालन व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। चंबा डिपो की आय पर भी सीधा असर पड़ रहा था। यात्रियों को भी बदलाव के कारण असुविधा हो रही थी क्योंकि कई बार समय-सारिणी और बस उपलब्धता में असंतुलन देखने को मिल रहा था। अब स्थिति सामान्य होने के बाद चंबा डिपो को इन दोनों महत्वपूर्ण रूटों का संचालन वापस सौंप दिया गया है। चंबा-मंडी सुबह साढ़े पांच और चंबा-मनाली सुबह साढ़े 11 बजे रूटों पर अब नियमित रूप से चंबा डिपो की बसें ही चलेंगी। वहीं, एचआरटीसी की डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि डीएम धर्मशाला के निर्देश पर यह रूट दूसरे डिपो की ओर से चलाए जा रहे थे। अब चंबा डिपो से ही यह रूट चलाएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed