{"_id":"56e0611a4f1c1b30558b4568","slug":"chamba-college-teacher-qurell","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा कॉलेज में शिक्षक से मारपीट, विरोध में छात्रों ने जाम किया हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा कॉलेज में शिक्षक से मारपीट, विरोध में छात्रों ने जाम किया हाईवे
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
Updated Fri, 18 Mar 2016 03:47 PM IST
विज्ञापन
चंबा कॉलेज में शिक्षक के साथ हुई मारपीट के विरोध में चंबा कॉलेज के छात्र संगठनों के साझा मोर्चा ने चंबा-पठानकोट मार्ग पर बालू चौक में धरना प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर समय करीब दो बजे बाहर से आए शरारती तत्वों ने कॉलेज परिसर में एक शिक्षक के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
इस दौरान शिक्षक के मुंह पर चोटें आई हैं। इस घटना के विरोध में सभी छात्र संगठनों से मिलकर बालू चौक पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद रहे। धरने को संबोधित करते हुए एबीवीपी के प्रदेश सहसचिव अश्वनी ठाकुर ने बताया कि छात्र संगठन लंबे समय से कॉलेज में चारदीवारी की मांग कर रहे थे लेकिन सरकार व प्रशासन की लापरवाही के कारण कॉलेज में चारदीवारी नहीं लग पाई। जिसके कारण आउटसाइडर बेखौफ कॉलेज परिसर में घुस आते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षक के साथ मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती तब तक छात्र कॉलेज में कक्षाएं नहीं लगाएंगे। एसएफआई के जिला अध्यक्ष रोहित ठाकुर ने बताया कि कॉलेज में परिसर में शिक्षक सुरक्षित नहीं है, वहां पर छात्राएं कैसे सुरक्षित हो सकती हैं। सरकार ने वोट बैंक के लिए सुल्तानपुर में कॉलेज का उद्घाटन जल्दबाजी में कर तो दिया लेकिन कॉलेज में चारदीवारी की कोई व्यवस्था नहीं की। जिससे छात्राएं अपने आप को कॉलेज में असुरक्षित महसूस करती हैं।
विज्ञापन
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष चंदन नरूला ने बताया कि कॉलेज में शिक्षक के साथ हुुई मारपीट काफी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपी के खिलाफ उचित कार्रवाई नहीं होती तब तक छात्र संगठनों का विरोध प्रदर्शन ऐसे ही जारी रहेगा।