{"_id":"5f0db84e8ebc3e6359325cec","slug":"chamba-college-link-for-admission-chamba-news-sml338337496","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा के समस्त कॉलेजों ने तैयार किया ऑनलाइन प्रवेश के लिए लिंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा के समस्त कॉलेजों ने तैयार किया ऑनलाइन प्रवेश के लिए लिंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिले के कॉलेजों में ऑनलाइन प्रवेश के लिए लिंक तैयार कर लिए गए हैं। इसको स्कूल प्रबंधकों ने सोशल मीडिया पर भी शेयर कर दिया है ताकि विद्यार्थी ऑनलाइन प्रवेश के लिए आवेदन कर सकें। राजकीय महाविद्यालय चंबा में भी शैक्षणिक सत्र वर्ष 2020-21 के लिए स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
कॉलेज प्रशासन की ओर ऑनलाइन एडमिशन प्रक्रिया के लिए पंजीकरण फॉर्म (गूगल फॉर्म) तैयार किया गया है। इसी लिंक से विद्यार्थी ऑनलाइन प्रवेश ले सकते हैं। कॉलेज प्रशासन ने प्राध्यापकों को व्हाट्स ऐप ग्रुप और कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट में लिंक अपलोड कर दिया है। यह जानकारी कॉलेज प्राचार्य डॉ. शिवदयाल ने दी।
उन्होंने बताया कि 31 जुलाई तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी। उन्होंने अभिभावकों से आह्वान किया है कि ऑनलाइन प्रवेश के लिए बच्चों का पंजीकरण करवाएं। वहीं, जिले के अन्य कॉलेजों में भी प्रवेश प्रक्रिया की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी कॉलेजों ने फेसबुक और कॉलेज की वेबसाइट पर पंजीकरण लिंक शेयर कर दिया है।
विज्ञापन
विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया के नियम और शर्तें पढ़ने के बाद ही पंजीकरण करवाएं। गौरतलब है कि कोविड-19 के चलते कॉलेज बंद हैं। एक तरफ जहां स्कूलों में ऑनलाइन प्रवेश बच्चों को दिया गया तो वहीं, दूसरी तरफ कॉलेजों में भी अब ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है।