फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   chamba-bharmour road jam

चमेरा प्रभावितों ने दी चंबा-भरमौर मार्ग को जाम करने की चेतावनी

Thu, 11 Feb 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)। Updated Thu, 11 Feb 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन

एनएचपीसी परियोजना चरण तीन की सुरंग से रिसाव की वजह से बेघर हुए प्रभावितों ने चंबा-भरमौर मार्ग को जाम करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पत्र लिखा है और परियोजना प्रबंधन पर दबाव बनाने की मांग की है।

विज्ञापन


 इस संबंध में वीरवार को किलोड़ वार्ड से जिला परिषद सदस्य ललित ठाकुर की अगुवाई में प्रभावितों ने एक बैठक का आयोजन किया। इस मौके पर ललित ठाकुर ने बताया कि नौ अप्रैल 2012 को सुरंग से पानी का रिसाव शुरू हुआ था। जिसकी वजह से मोंखरी, सुगाड़ी, चूड़ीपुल व जखाना के लोग प्रभावित हुए थे। उस समय परियोजना प्रबंधन ने प्रभावितों को हटाने और उन्हें मुआवजा देने की बात कही थी लेकिन मुआवजे का आकलन सही नहीं हो पाया।
विज्ञापन


परियोजना प्रबंधन ने मुआवजा राशि भी अदा नहीं की। जिससे प्रभावित दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हो रहे हैं। प्रभावितों को दो-दो कमरों का किराया देकर परियोजना प्रबंधन पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सात दिन के भीतर प्रभावितों को मुआवजा अदा नहीं किया गया तो सभी प्रभावित धरवाला में चंबा-भरमौर मार्ग को जाम कर देंगे। इस मौके पर प्रभावितों में जगदीश, रामशरण, नरेश, नेक राम, कर्मदेव, खिन्नी, ललित ठाकुर, चीनो, राजेंद्र, कौशल्या, रामदेई, जीवो, सुशील, सुनील, मुंशी, पवन, दिनेश, रजनी व योगराज सहित अन्य उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed