फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chamba artists won the first prize by staging Ram Leela in Ayodhya.

Chamba News: अयोध्या में राम लीला का मंचन कर चंबा के कलाकारों ने जीता था पहला पुरस्कार

Wed, 09 Oct 2024 10:11 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 09 Oct 2024 10:11 PM IST
विज्ञापन
Chamba artists won the first prize by staging Ram Leela in Ayodhya.
साल 1988 में प्रथम पुरस्कार के रूप में मिले थे 25 हजार रुपये, सरयू में भी लगाई थी डुबकी
विज्ञापन

श्रीराम लीला क्लब चंबा के 10 से 12 सदस्य 500-500 रुपये चंदा एकत्रित कर गए थे अयोध्या
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। अयोध्या की पावन धरती पर श्रीराम लीला क्लब चंबा के कलाकारों को वर्ष 1988 में अभिनय करने का मौका मिला था। केंद्र सरकार के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में देश के कोने-कोने से कलाकार पहुंचे थे।
श्रीराम लीला क्लब चंबा के कलाकारों ने वन एक्ट प्ले से अयोध्या कांड को अभिनय से प्रस्तुत कर प्रथम पुरस्कार के रूप में 25 हजार रुपये जीते थे। कलाकारों ने चंदे के रूप में एकत्रित किए 500-500 रुपये सभी कलाकारों में बांटने के बाद खर्च के पैसे निकालने के बद शेष धनराशि श्री रामलीला क्लब चंबा के खाते में जमा करवाई थी।
विज्ञापन

श्री राम लीला क्लब चंबा के निदेशक एवं वरिष्ठ कलाकार परमेश पुरी ने बताया कि वर्ष 1988 में सागर चंद नैय्यर की अगुवाई में चंबा से 10 से 12 कलाकार कार्यक्रम में हिस्सा लेने गए थे। आने-जाने के खर्च समेत अन्य खर्चों के लिए 500-500 रुपये का चंदा जुटाया था। 52 सीटर बस का 12 हजार रुपये किराया देकर अयोध्या के लिए रवाना हुए। वहां कलाकारों ने सबसे पहले सरयू नदी में स्नान किया। इसके बाद अयोध्या कांड की प्रस्तुति दी। राम का किरदार परमेश पुरी ने निभाया। अमरेश पुरी ने लक्ष्मण, सीता, दशरथ का किरदार दिवंगत अक्षय महाजन, कैकेयी, कौशल्या, सुमित्रा, सुमंत समेत निर्देशन का कार्य दिवंगत पूर्ण चंद ने संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सीता महल, हनुमान गली, लखनऊ और हरिद्वार का भी भ्रमण किया। उस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार हर जिले में होने वाले रामलीला मंचन के कलाकारों को अयोध्या में रामलीला मंचन के लिए बुलाती थी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed