फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Challans issued to four shopkeepers for not showing receipt of garbage fee

Chamba News: कूड़ा शुल्क की रसीद न दिखाने पर चार दुकानदारों के चालान

Tue, 16 Jul 2024 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 16 Jul 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
Challans issued to four shopkeepers for not showing receipt of garbage fee
चंबा। नगर परिषद के तहत जनसाली वार्ड में कूड़ा शुल्क की रसीद न दिखाने पर चार दुकानदारों के चालान काटे गए हैं। नगर परिषद के कर्मचारियों ने सोमवार को यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

जब नप के कर्मचारी सभी दुकानदारों की कूड़ा शुल्क रसीद की जांच कर रहे थे तो चार दुकानदार कूड़े की रसीद नहीं दिखा पाए। इस पर उनका दो हजार रुपये का चालान काटा गया।
विज्ञापन

शहर के सभी अवैध रेहड़ी-फड़ी धारकों पर भी नगर परिषद ने शिकंजा कसा है। पिछले 15 दिन में नगर परिषद ने रेहड़ी-फड़ी धारकों के लगभग 19 चालान काटे हैं। साथ ही सात रेहड़ियों भी जब्त की हैं। नगर परिषद की इस कार्रवाई से अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को नगर परिषद के कर्मचारी सभी दुकानदारों के कूड़ा शुल्क की रसीद की जांच कर रहे थे। जनसाली वार्ड में जांच के दौरान चार दुकानदारों के पास कूड़ा शुल्क की रसीद नहीं मिली। इस पर उनका चालान काटकर 2000 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। नगर परिषद ने साफ किया है कि अतिक्रमण करने वालों के साथ-साथ नियमों की अवहेलना करने वालों को कदापि नहीं बख्शा जाएगा। बीते दिनों से लगातार नगर परिषद यह कार्रवाई कर रही है। शहर में बढ़े रहे अतिक्रमण बढ़ाने वालों पर भी शिकंजा कसा है। वहीं अब दुकानदारों की भी खैर नहीं है। नगर परिषद के सेंटरी निखिल का कहना है कि जनसाली बाजार में चार दुकानदारों के चालान काटे हैं। अब तक 19 चालान अवैध रेहड़ी- फड़ी धारकों के काटे गए हैं।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed