Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Chairs supporting patients themselves faltered

Chamba News: खुद लड़खड़ाईं मरीजों को सहारा देने वाली कुर्सियां

Mon, 23 Nov 2026 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 23 Nov 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Chairs supporting patients themselves faltered
मेडिकल कॉलेज में टूटे व्हील चेयर के पहिये, खराब चेयर संभालने के लिए दो-तीन तीमारदार लगा रहे जोर
विज्ञापन

किसी का अगला तो किसी का पिछला टायर टूटा, वार्ड से ओपीडी और जांच कक्ष तक पहुंचना बना मुसीबत
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिस व्हील चेयर पर बैठकर मरीज को दर्द और कमजोरी के बीच राहत मिलनी चाहिए, वही उसे एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में बाधा बन रही है।
पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में मरीजों की आवाजाही के लिए रखी गई कई व्हील चेयर के पहिये टूट चुके हैं। किसी का अगला टायर जवाब दे चुका है तो किसी का पिछला। नतीजतन, मरीज को बैठाकर आगे बढ़ाने के लिए एक नहीं, बल्कि दो से तीन तीमारदारों को जोर लगाना पड़ रहा है। सहारे के लिए रखी गई व्हील चेयर की बदहाली ने मरीजों के साथ उनके परिजनों की मुश्किलें भी बढ़ा दी हैं।
मेडिकल कॉलेज में भर्ती मरीजों को एक्सरे, अल्ट्रासाउंड और अन्य जरूरी जांचों के लिए वार्ड ब्लॉक से ओपीडी ब्लॉक तक ले जाना पड़ता है। ऐसे में व्हील चेयर ही सहारा होती हैं, लेकिन पहियों की खराब हालत के कारण यह सफर आसान नहीं रह गया है। चेयर को धकेलने पर पहिये अटकते हैं और कई बार उसे आगे बढ़ाना मुश्किल हो जाता है। मरीज को झटकों से बचाने के लिए तीमारदारों को आगे और पीछे से पकड़कर चलना पड़ता है। बैटरी से चलने वाली व्हील चेयर की सुविधा भी मरीजों की जरूरत के मुताबिक नहीं मिल रही है। अस्पताल परिसर में वाहनों की आवाजाही के बीच टूटी व्हील चेयर पर मरीज को ले जाना और जोखिम भरा हो जाता है। एक ओर मरीज की चोट या बीमारी के कारण उसे संभालने की चिंता रहती है, दूसरी ओर खराब पहियों के कारण चेयर को नियंत्रित करना चुनौती बन जाता है। ऐसे में जांच कक्ष तक पहुंचने से पहले ही तीमारदारों की अच्छी-खासी कसरत हो जाती है। मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि 20 व्हील चेयर का ऑर्डर दिया गया है। खराब व्हील चेयर की मरम्मत भी जल्द करवाई जाएगी।
विज्ञापन

--
टूटी व्हील चेयर ने बढ़ाई तीमारदारों की परेशानी
साहो निवासी फकरदीन अपनी बेटी की टूटी टांग का प्लास्टर दिखाने मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो व्हील चेयर को ओपीडी तक ले जाना मुश्किल हो गया। दो लोगों को मिलकर उसे धक्का देकर किनारे तक पहुंचाना पड़ा। इसी तरह तीसा निवासी मनोज कुमार अपनी मां को एक्सरे करवाने ले जा रहे थे तो टूटा टायर बार-बार अटकता रहा। काफी मशक्कत के बाद वह उन्हें एक्सरे कक्ष तक पहुंचा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दान में मिलीं, देखरेख के अभाव में हुईं खस्ताहाल
भरमौर के विधायक डॉ. जनकराज ने 15 जनवरी को मेडिकल कॉलेज को 15 व्हील चेयर भेंट की थीं। कई अन्य संस्थाओं ने भी अस्पताल को व्हील चेयर उपलब्ध करवाई हैं। नियमित देखरेख और मरम्मत के अभाव में कई व्हील चेयर की हालत खराब हो गई है। इससे अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं के रखरखाव पर सवाल उठ रहे हैं।
--
व्हील चेयर की मरम्मत के लिए प्रभावी कदम उठता नजर नहीं आ रहा है। बैटरी से चलने वाली व्हील चेयर की सुविधा नहीं मिल रही। सामान्य व्हील चेयर भी खस्ताहाल हैं। मरीजों की आवाजाही का बोझ तीमारदारों पर पड़ रहा है। - अजय कुमार
--
जब मरीजों को एक ब्लॉक से दूसरे ब्लॉक तक पहुंचाने के लिए उपलब्ध व्हील चेयर ही सही हालत में नहीं हैं तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि अस्पताल प्रबंधन मरीजों की सुविधा को लेकर कितना गंभीर है। - विनोद कुमार

--
प्रदेश सरकार और अस्पताल प्रशासन को मरीजों की समस्या का निदान करने के लिए जल्द उचित कदम उठाने की आवश्यकता है। खस्ताहाल व्हील चेयर की मरम्मत करवाकर या नई लाकर तीमारदारों को राहत दी जाए। - मनोज कुमार
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed