फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Certificates are being made in Tehsil office Saloni on the fourth day

Chamba News: तहसील कार्यालय सलूणी में चौथे दिन बन रहे प्रमाण पत्र

Mon, 09 Sep 2024 10:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 09 Sep 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Certificates are being made in Tehsil office Saloni on the fourth day
सलूणी (चंबा)। तहसील कार्यालय सलूणी में राजस्व संबंधी और अन्य दस्तावेज तीसरे या चौथे दिन बन रहे हैं। एक दिन में बनकर तैयार होने वाले दस्तावेजों जैसे हिमाचली बोनाफाइड, जाति, बेरोजगारी, आय प्रमाण पत्र और राजस्व संबंधी कार्य जैसे रजिस्ट्री समेत अन्य कार्यों के लिए अब युवाओं और ग्रामीणों को इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इससे उनकी मुसीबतें बढ़ गई हैं। वर्तमान में तहसील कार्यालय सलूणी में बीते 15 दिन से तहसीलदार और नायब तहसीलदार का पद रिक्त हैं। ऐसे में क्षेत्र की 25 पंचायतों के बाशिंदों को परेशानियां उठानी पड़ रही है। भलेई उप तहसील कार्यालय में भी नायब तहसीलदार का पद रिक्त है। तेलका उपतहसील कार्यालय के नायब तहसीलदार को ही अब तेलका, भलेई और सलूणी तहसीलों का कार्य देखना पड़ रहा है। बीते माह तहसीलदार का यहां से तबादला हो गया है, जबकि 31 अगस्त को नायब तहसीलदार भी तहसील कार्यालय सलूणी से सेवानिवृत्त हो गए हैं।
विज्ञापन

-----
परिचर्चा
जमीन संबंधी दस्तावेज बनाने के लिए कई बार तहसील कार्यालय सलूणी के चक्कर लगाने के बाद भी उनके दस्तावेज तैयार नहीं हो पाए हैं। इसकी मुख्य वजह तहसीलदार और नायब तहसीलदार के पद खाली होना है। - विजय कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन करने से पूर्व हिमाचली, जाति, आय और बेरोजगारी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए दूरस्थ गांव से सलूणी मुख्यालय पहुंचने पर भी उन्हें निराश होकर ही लौटना पड़ रहा है। - पीयूष कुमार
--
तहसील कार्यालयों का यह हाल है कि एक या दो दिन में बन कर तैयार होने वाले दस्तावेज तीन या चार दिन बाद कभी बन रहे हैं तो कभी नहीं बन पा रहे हैं। सरकार को रिक्त पदों को भरने के लिए प्रयास करने चाहिए। - वेद प्रकाश
--
युवाओं और ग्रामीणों को तहसील कार्यालय से एक प्रमाण पत्र बनवाने की एवज में कई चक्कर काटने पड़ रहे हैं। इससे उनकी मुसीबतें बढ़ी हैं। सरकार और विभाग को इससे कोई भी लेना-देना ही नहीं हैं। - विनोद शर्मा


--जिला राजस्व अधिकारी जगदीश चंद ने बताया कि पदों के रिक्त होने बाबत सरकार और विभाग को लिखा गया है। सरकार और विभाग के आदेशानुसार ही पदों को भरवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed