फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   CCTV cameras at Saluni Chowk are out of order for the past two years, security at the mercy of God

Chamba News: सलूणी चौक पर सीसीटीवी कैमरे पिछले दो वर्षों से खराब, सुरक्षा राम भरोसे

Sun, 05 Jan 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 05 Jan 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras at Saluni Chowk are out of order for the past two years, security at the mercy of God
सलूणी (चंबा)। जिला चंबा के सलूणी चौक पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे पिछले दो वर्षों से खराब पड़े हैं और अपनी निगरानी की राह ताक रहे हैं। इन कैमरों को अपराधों पर नजर रखने के लिए लगाया गया था, लेकिन अब ये कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। इसकी वजह से सलूणी के मुख्य चौक पर होने वाली किसी भी गतिविधि पर निगरानी नहीं रखी जा रही है।
विज्ञापन

विकास खंड सलूणी की 30 पंचायतों का मुख्यालय सलूणी है और यहां से होकर विभिन्न इलाकों में वाहनों की आवाजाही होती है। इसके अलावा सलूणी जम्मू-कश्मीर की सीमा के पास स्थित है, जिससे बाहरी लोगों का आना-जाना यहां काफी होता है। ऐसे में इन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से पुलिस विभाग वाहनों पर निगरानी रख सकता था। लेकिन, दो साल से ये कैमरे खराब पड़े हैं, जिससे सुरक्षा में बड़ी चूक हो रही है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी चैन, खेम राज, मदन लाल शर्मा, लेख राज, चुनी लाल, टेक चंद और प्रेम सिंह ठाकुर ने बताया कि कुछ साल पहले सलूणी चौक पर इन कैमरों को स्थापित किया गया था, ताकि यहां होने वाली हर गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके। लेकिन, अब ये कैमरे काम नहीं कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि इन कैमरों को शीघ्र ठीक किया जाए ताकि यहां की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हो सके। सलूणी चौकी प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि कैमरों के खराब होने की सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला उनके ध्यान में आया है। जल्द ही इन खराब सीसीटीवी कैमरों को ठीक करवाया जाएगा, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
रंजन शर्मा, डीएसपी, सलूणी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed