फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car of employee on election duty burnt in forest fire

Chamba News: जंगल की आग में जल गई चुनाव ड्यूटी पर आए कर्मचारी की कार

Tue, 04 Jun 2024 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 04 Jun 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Car of employee on election duty burnt in forest fire
चंबा में सरोल के पास धूं धूं कर जलती बाईक।संवाद
चंबा। लोक्रसभा चुनाव की ड्यूटी के लिए आए कर्मचारी की कार जंगल की आग की भेंट चढ़ गई। प्रभावित की पहचान अजय कुमार पुत्र जीत सिंह निवासी गांव जगत डाकघर रूहणूकोठी तहसील भरमौर के रूप में हुई हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात को चंबा-नगोड़ी मार्ग पर कार जंगल की आग की चपेट में आ गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। भीषण रूप धारण कर चुकी आग ने देखते ही देखते कार को जला दिया। प्रभावित के मुताबिक कार में ही पर्स, जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड, लाइसेंस, पैनकार्ड, दो एटीएम कार्ड भी थे।
विज्ञापन

प्रभावित अजय कुमार सरकारी नौकरी करते हैं। तीन जून को सरोल में चुनाव ड्यूटी देने के बाद आल्टो कार से बुआ के घर नगोड़ी गए थे। कार एक दुकान के पीछे सड़क किनारे खड़ी की थी। रात को खाना खाने के बाद सभी सो गए। देर रात करीब ढाई बजे उनके भाई को नगोड़ी से किसी ने फोन पर बताया कि सड़क किनारे खड़ी कार जंगल की आग के कारण जल रही है। इसके बाद भाई ने उन्हें बताया। मौके पर पहुंचे देखा तो कार धूं-धूं कर जल रही थी। अग्निशमन विभाग को इसकी सूचना दी। अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। तब तक उनकी गाड़ी जल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के स्टेशन फायर ऑफिसर राजेश ठाकुर ने बताया कि आग को बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की गई, लेकिन आग की लपटों के घिरने के कारण कार को जलने से नहीं बचाया जा सका। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed