फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car fell into a deep ditch, brother-in-law died, brother-in-law injured

Chamba News: कार गहरी खाई में गिरी, साले की मौत, जीजा घायल

Wed, 27 Mar 2024 04:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Car fell into a deep ditch, brother-in-law died, brother-in-law injured
चंबा-खज्जियार मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, साले की मौत, जीजा घायल
विज्ञापन

चंबा-खज्जियार मार्ग पर मियाड़ीगला घार के समीप हुआ हादसा
वाहन गिरने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीण, घायलों को पहुंचाया चंबा
मेडिकल कॉलेज चंबा में चिकित्सक ने एक को मृत घाेषित किया, दूसरा उपचाराधीन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। होली की सुबह सोमवार को चंबा-खज्जियार मार्ग पर मियाड़ीगला घार के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि, दूसरा व्यक्ति चोटिल हुआ है। मृतक की पहचान चालक अरुण कुमार पुत्र तिलक राज गांव बाडा डाकघर रठियार तहसील और जिला चंबा के रूप में हुई है। जबकि, हादसे में पंकज कुमार पुत्र उत्तम चंद गांव खलाणी डाकघर लड्डू तहसील और जिला चंबा चोटिल हुआ। हादसे का शिकार दोनों व्यक्ति साला और जीजा बताए जा रहे हैं ।
वाहन गिरने की आवाज सुन कर ग्रामीण मौके पर पहुंचे साथ ही पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहां डयूटी पर तैनात चिकित्सक ने अरुण कुमार को मृत घोषित किया। पुलिस टीम ने शव कब्जे में लेकर शवगृह रखवाया। जहां पर पुलिस देख-रेख में चिकित्सीय टीम ने पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंपा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अरुण कुमार और पंकज कुमार होली पर्व के चलते डलहौजी, खज्जियार घूमते हुए सोमवार को वापस अपने घर को लौट रहे थे। अरुण कार चला रहा था। मियाड़ीगला घार के समीप पहुंचने पर अचानक चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित होकर कार सड़क से 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। वाहन गिरता देख ग्रामीण दौड़े-दौड़ मौके पर पहुंचे उन्होंने पुलिस की मदद से घायलों को उठाकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया। जहां पर पोस्टमार्टम के बाद अरुण का शव परिजनों को सौंप दिया गया। जबकि, हादसे में घायल पंकज कुमार का उपचार चल रहा है। पुलिस हादसे कारणों का पता लगाने में जुट गई है। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि कार हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है। जबकि, दूसरा उपचाराधीन है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed