{"_id":"6718e758cb0f493d1f0eed14","slug":"car-falls-into-drain-one-dead-driver-injured-chamba-news-c-88-1-ssml1006-135731-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नाले में गिरी कार, एक व्यक्ति की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नाले में गिरी कार, एक व्यक्ति की मौत, चालक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-बाट मार्ग पर सरडा नाले के पास हुआ हादसा
हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा-बाट मार्ग पर सरडा नाले में कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान सीता राम (62) पुत्र चेतू राम निवासी नियाण डाकघर बाट के रूप में हुई है। घायल की पहचान लोकेश (39) पुत्र प्रकाश चंद निवासी नियाण के रूप में हुई है। ये लोग कार में सवार होकर मंगलवार रात को चंबा से बाट की तरफ जा रहे थे। कार को लोकेश कुमार चला रहा था। जैसे ही उनकी कार सरडा नाले के पास पहुंची तो वह अनियंत्रित हो गई। इससे पहले कि चालक कार पर नियंत्रण कर पाता, वह अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। आसपास के लोग कार को नाले में गिरता देख मदद के लिए मौके पर पहुंच गए। साथ ही घटना की सूचना मिलते ही चंबा थाना की टीम भी मौके पर पहुंच गई। दोनों को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने सीता राम को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करके हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के असली कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।