फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Car falls into deep gorge, driver dies

गहरी खाई में गिरी कार, चालक की मौत

Mon, 13 Jun 2022 07:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 07:12 PM IST
विज्ञापन
Car falls into deep gorge, driver dies
साहो-परोथा मार्ग पर सड़क से नीचे लुड़कने के बाद दुर्घनाग्रस्त कार को देखते लोग और पुलिस की टीम। स? - फोटो : Chamba
चंबा। चंबा-परौथा-कुरैणाधार मार्ग पर रविवार देररात को कार दुर्घटना में चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश (25) पुत्र मनसा निवासी गांव नागहुई पंचायत सराहन के रूप में हुई। सुरेश रविवार देर रात को परौथा पंचायत के सलीली गांव से टांडा के लिए सवारी लेकर जाने के लिए निकला था लेकिन सलीली गांव से महज ढाई सौ मीटर पीछे गुनेला मोड़ पर उसकी गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इससे गाड़ी के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन

दुर्घटना का पता सोमवार तड़के सुबह उस समय चला जब वहां से गुजर रहे ग्रामीणों की नजर क्षतिग्रस्त कार पर पड़ी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस टीम घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंच गई जहां पर चालक बेसुध हालत में पड़ा था। इससे पहले कि उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जाता उसकी गहरे जख्मों के कारण मौके पर ही मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज चंबा में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

चंबा के तहसीलदार सुभाष कुमार ने कहा कि कार दुर्घटना में मारे गए मृतक के परिजनों को प्रशासन की ओर से दस हजार रुपये फौरी राहत प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed