फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   car collied at tissa bankhandi road

कालोनी-तीसा मार्ग पर दो कारों में हुई भिडंत, एक घंटा रहा जाम

Wed, 07 Aug 2019 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
car collied at tissa bankhandi road
तीसा (चंबा)। कालोनी-तीसा मार्ग बनखंडी माता मंदिर के पास दो कारों के बीच में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों को क्षति पहुंची है। जबकि कारों में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। वाहनों के टकराने से मार्ग में हादसे के बाद घटनास्थल पर ट्रैफिक जाम लग गया। करीब एक घंटे तक दोनों कारों के चालक आपस में इस बात को लेकर उलझते रहे कि गलती किसकी है।
विज्ञापन

चालक गलती को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे। इससे करीब एक घंटे तक सड़क पर ट्रैफिक जाम लगा रहा। इस कारण मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। ट्रैफिक जाम में फंसे वाहनों में सवार लोगों को काफी परेेशानी हुई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस दल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद चश्मदीदों के बयान दर्ज किए। इसके साथ ही दोनों चालकों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed