फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Campus interviews will be held on 11th in Teesa and 12th in Bharmour.

Chamba News: तीसा में 11 और भरमौर में 12 को होंगे कैंपस इंटरव्यू

Mon, 08 Jun 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 08 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Campus interviews will be held on 11th in Teesa and 12th in Bharmour.
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय बालू तीसा और भरमौर में कैंपस इंटरव्यू करवाएगा। इसमें निजी कंपनी सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 80 पद भरेगी।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि सिक्योरिटी और इंटेलिजेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड आरटीए हमीरपुर युवाओं को रोजगार देगी। 11 जून को उप रोजगार कार्यालय तीसा और 12 जून को पंचायत घर भरमौर में कैंपस इंटरव्यू होंगे। कैंपस इंटरव्यू में पुरुष अभ्यर्थी ही भाग ले सकते हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योगिता मैट्रिक रखी है। आयु सीमा 19 से 40 के बीच होनी चाहिए। न्यूनतम शारीरिक मानदंड में ऊंचाई 165 सेंटीमीटर या अधिक और वजन 56 किलोग्राम से 95 किलोग्राम के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को एक माह के प्रशिक्षण के पश्चात 19 से 24 हजार रुपये मासिक वेतन एवं अन्य लाभ दिए जाएंगे। चयनित अभ्यर्थियों को हिमाचल और चंडीगढ़ के विभिन्न स्थानों पर नियुक्ति दी जाएगी। अभ्यर्थी शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा लेकर निर्धारित तिथि और स्थान पर सुबह 11 बजे पहुंचें।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed