{"_id":"672901209229bcb36804592f","slug":"camps-will-be-organized-at-block-level-for-children-with-special-needs-chamba-news-c-88-1-cmb1003-136435-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए खंड स्तर पर लगेंगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए खंड स्तर पर लगेंगे शिविर
Mon, 04 Nov 2024 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 04 Nov 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए चिकित्सा आकलन शिविरों का आयोजन 6 से 12 नवंबर तक खंड स्तर पर किया जाएगा। इन शिविर एएलआईएमसीओ की टीम उपस्थित रहेगी और बच्चों की पहचान के बाद चिकित्सा आकलन करेगी। इन शिविरों का उद्देश्य बच्चों का स्वास्थ्य आकलन करने के बाद जरूरी उपकरण और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इन बच्चों का यूनिक डिसेबिलिटी आइडेंटिटी (यूडीआईडी) कार्ड के माध्यम से पंजीकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा।
पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, यूडीआईडी कार्ड, मासिक आय 22,500 रुपये से कम प्रमाण पत्र, बच्चे की वर्तमान तस्वीर जरूरी दस्तावेज रहेंगे। शिक्षा खंड भरमौर और गरोला के लिए पंसेई स्कूल में शिविर 6 नवंबर को होगा। 7 नवंबर को शिविर शिक्षा खंड कल्हले और तीसा के लिए बीआरसीसी कार्यालय भंजराड़ू में होगा। 8 नवंबर को बीआरसी कार्यालय सलूणी, 9 नवंबर को खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय गैहरा, 11 नवंबर को बीआरसीसी कार्यालय चंबा और 12 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिहुंता में शिविर लगाए जाएंगे। जिला समन्वयक रमेश चंद ने सभी अभिभावकों ने आग्रह किया है कि इन शिविरों के दौरान विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को लेकर पहुंचें। समग्र शिक्षा के जिला परियोजना अधिकारी भाग सिंह चौहान ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान की जाएगी और आकलन के बाद जरूरी उपकरण दिए जाएंगे।