फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Buses will run throughout the night for devotees returning from Shahi Snan

Chamba News: शाही स्नान से लौटे श्रद्धालुओं को चंबा पहुंचाने के लिए रात भर चलती रहीं बसें

Tue, 10 Sep 2024 10:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 10 Sep 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
Buses will run throughout the night for devotees returning from Shahi Snan
म​णिमहेश डल झील। संवाद
चंबा। राधाष्टमी पर शाही न्हौण के बाद लौटने वाले शिवभक्तों को उनके गंत्वय तक पहुंचाने के लिए मंगलवार को रात भर परिवहन निगम की बसें दौड़ती रहीं। भरमौर बस स्टैंड और बाजार में खड़ीं निगम की बसें श्रद्धालुओं से भरते ही रवाना होती रहीं।
विज्ञापन


बसें फुल होने पर निर्धारित रूट के लिए रवाना होती रहीं। निगम प्रबंधन ने ऐसे निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए परिवहन निगम ने 40 बसों को भरमौर बस स्टैंड पर श्रद्धालुओं के लिए खड़ा किया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए निगम प्रबंधन बुधवार दोपहर बाद तक करीब 20 लोकल रूटों को प्रभावित करेगा।
विज्ञापन


पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान देश-विदेश और पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालुओं को चंबा से भरमौर पहुंचाने के लिए निगम प्रबंधन ने विशेष बसों की व्यवस्था की है। चंबा डिपो के अलावा बाहरी डिपो से चंबा पहुंचीं निगम की बसों में सवारियों को यहां से वहां तक छोड़ा जा रहा है। राधाष्टमी के बड़े शाही स्नान के लिए निगम प्रबंधन ने विशेष योजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधन ने 40 बसें भरमौर में खड़ी की हैं। यात्रा से लौटने वाले श्रद्धालुओं को भरमौर से चंबा पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था की गई है।

उधर, एचआरटीसी चंबा डिपो के आरएम शुगल सिंह ने बताया कि 40 बसें भरमौर उपमंडल में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए खड़ी की गई हैं। देररात श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए बसें सरपट दौड़ती रहीं। बुधवार दोपहर तक करीब 20 लोकल रूट प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed