फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus steering fails, 30 passengers have a narrow escapeBus steering fails, 30 passengers have a narrow escape

Chamba News: बस का स्टेयरिंग फेल, बाल-बाल बचे 30 यात्री

Fri, 13 Mar 2026 03:49 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 03:49 AM IST
विज्ञापन
Bus steering fails, 30 passengers have a narrow escapeBus steering fails, 30 passengers have a narrow escape
चंबा से भड़ेला जा रही सरकारी बस में आई तकनीकी खराबी
विज्ञापन

चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा से भड़ेला रूट पर जा रही एक सरकारी बस का हिमगिरी के पास अचानक स्टेयरिंग फेल हो जाने से 30 यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई। यह घटना बुधवार शाम की है। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के मुताबिक बस में तकनीकी खराबी आने के कारण स्टीयरिंग ने काम करना बंद कर दिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए बस को सावधानी से सड़क के किनारे रोक दिया। चालक की सतर्कता के कारण बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया। चालक के अनुसार बस में यह समस्या पुराने और घिसे हुए कलपुर्जों की वजह से आई। घटना के बाद यात्रियों में कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

बस में सफर कर रहे यात्रियों देस राज, तेज सिंह, किशोरी लाल, दलजीत सिंह, महिंद्र कुमार, किशन चंद, दौलत राम आदि ने बताया कि बीते दिनों भी चंबा से पठानकोट जा रही बस का चनेड़ के पास स्टेयरिंग फेल हुआ था जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब सरकारी बसों में सफर करने में भी डर लगा रहता है कि कब बस खराब हो जाए। इसी क्रम में अब चंबा से भड़ेला की ओर जा रही निगम की बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे के बाद मेकेनिक को बुलाकर स्टेयरिंग को दुरुस्त करवाया गया। इसके बाद यात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हो पाए। यात्रियों ने परिवहन निगम से मांग की है कि पुरानी बसों की समय-समय पर सही तरीके से जांच और मरम्मत की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह का कहना है कि मामला ध्यान में लाया गया है। कई बार तकनीकी खराबी के कारण ऐसी समस्या उत्पन्न हो जाती है। हर बस को जांच करके ही रूटों पर भेजा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed