फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bus and car collide in Banikhet

Chamba News: बनीखेत में बस और कार में टक्कर

Thu, 23 Jan 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bus and car collide in Banikhet
चंबा के भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बनीखेत बेरिअर के पास टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी।
बनीखेत (चंबा)। भरमौर-पठानकोट हाईवे पर बनीखेत स्थित टैक्स बैरियर के समीप वीरवार दोपहर के समय परिवहन निगम की बस के साथ ऑल्टो कार की जोरदार टक्कर हो गई। कार का बोनट समेत आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की कतारें लगने से जाम लग गया। सूचना मिलने के बाद बनीखेत पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सबसे पहले जाम बहाल करवाया। टैक्सी चालक ने अपनी गलती मानते हुए नुकसान की भरपाई करने की बात कह कर समझौता कर लिया। इस वजह से पुलिस में मामला दर्ज नहीं हो पाया। डलहौजी थाना प्रभारी जगवीर ने बताया कि दोनों वाहन चालकों की आपसी रजामंदी से पुलिस में मामला नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed