{"_id":"58398a644f1c1b042a13be0d","slug":"boundry-wall-in-kabristan","type":"story","status":"publish","title_hn":" कब्रिस्तान के चारों तरफ सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान के चारों तरफ सुरक्षा दीवार लगाने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Sat, 26 Nov 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
समस्याएं सुनते वन मंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-भरमौर मार्ग पर स्थित कब्रिस्तान में हो रहे अतिक्रमण को लेकर शनिवार को मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी से शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
जिसको लेकर वन मंत्री ने कब्रिस्तान में जाकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों ने वन मंत्री को अवगत करवाया कि कब्रिस्तान का दायरा दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है। जो आने वाले समय में मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने वन मंत्री से गुहार लगाई कि कब्रिस्तान के चारों तरफ सुरक्षा दीवार लगाई जाए ताकि कब्रिस्तान की भूमि पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं हो सके। वन मंत्री ने वन अरण्यपाल को निर्देश दिए कि कब्रिस्तान के चारों तरफ सुरक्षा दीवार लगाने की व्यवस्था की जाए। इसके अलावा कब्रिस्तान की भूमि में हो रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी आदेश दिए कि कब्रिस्तान में उगी हुई झाड़ियों को उखाड़ा जाए। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।