फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bolero Camper falls into the Ravi; driver dies

Chamba News: बोलेरो कैंपर रावी में गिरी, चालक की मौत

Fri, 23 Oct 2026 10:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 23 Oct 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
Bolero Camper falls into the Ravi; driver dies
ढकोग-बन्नी मार्ग पर सड़क से 400 मीटर नीचे लुढ़का वाहन, नदी के बहाव में बह गया था चालक
विज्ञापन

परिवार का इकलौता बेटा था मृतक, पीछे छोड़ गया तीन बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
भरमौर/चंबा। भरमौर क्षेत्र के ढकोग-बन्नी मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब सवा एक बजे बोलेरो कैंपर के रावी नदी में गिरने से चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत औरा के गांव थला निवासी मासु राम (उर्फ मुकेश कुमार), पुत्र अमर सिंह के रूप में हुई है। वह वाहन में अकेले ढकोग से तरेला की ओर जा रहे थे। गुवाड़ी चौक से करीब 300 मीटर आगे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 400 मीटर नीचे लुढ़कते हुए नदी में जा गिरा।
हादसे के बाद चालक नदी के बहाव में बह गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस ने तलाश अभियान चलाया। काफी मशक्कत के बाद मासु राम अचेत अवस्था में मिले। उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल भरमौर पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मासु राम वाहन संख्या एचपी-46-ए-1853 चला रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और बाद में परिजनों को सौंप दिया। हादसे के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इकलौता बेटा था मृतक
मासु राम परिवार का इकलौता बेटा था। उनकी चार बहनें हैं। काफी समय पहले उनके पिता का निधन हो चुका है और उनकी मां बुजुर्ग हैं। मृतक अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। हादसे की सूचना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जबकि क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed