{"_id":"69a5c48ca19028116f073f07","slug":"blood-stains-were-found-at-the-scene-of-the-body-found-in-chhamair-village-chamba-news-c-88-1-cmb1002-176268-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: छमैरी गांव में शव मिलने के मामले में घटनास्थल से मिले खून के निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: छमैरी गांव में शव मिलने के मामले में घटनास्थल से मिले खून के निशान
Mon, 02 Mar 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 02 Mar 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
परिजनों ने जताया हत्या का संदेश, कारवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
बरौर पंचायत के छमैरी गांव में बीते दिनों शव मिलने से फैल गई थी सनसनी
संवाद न्यूज एजेंसी
साहो (चंबा)। बरौर पंचायत के छमैरी गांव में बीते दिनों मिले शव के मामले में नया मोड़ सामने आया है। शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। अब घटनास्थल के पास नए सुराग मिलने से मामला और गंभीर हो गया है।
मृतक सोनू के परिजन बीते दिन श्मशानघाट गए थे। इस दौरान उन्हें शव मिलने वाली जगह से करीब 100 फीट नीचे एक पत्थर पर खून के निशान दिखाई दिए। परिजनों के अनुसार तीन से चार पत्थरों पर खून के धब्बे साफ नजर आ रहे थे। मृतक के भाई अनिल ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। अनिल ने आशंका जताई कि पहले उसके भाई को वहां लाया गया और उसके बाद ऊपर से शव को फेंका गया। उनका कहना है कि पत्थरों पर मिले खून के निशान इस ओर इशारा करते हैं कि घटना स्थल पर ही बेरहमी से मारपीट की गई होगी। अनिल ने आरोप लगाया कि उसके भाई की बेरहमी से हत्या की गई है और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन जारी रखेंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और नए मिले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
--