फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Black out in Banikhet for 24 hours

बनीखेत में 24 घंटे से ब्लैक आउट

Mon, 24 Jan 2022 09:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 09:45 PM IST
विज्ञापन
Black out in Banikhet for 24 hours
Black out in Banikhet for 24 hours
बनीखेत (चंबा)। बारिश और बर्फबारी की वजह से बनीखेत में 24 घंटे से ब्लैक आउट है। रविवार को गुल हुई बिजली सोमवार शाम तक बहाल नहीं हो पाई। इसके चलते स्थानीय लोगों को कड़ाके की ठंड में अंधेरे में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हालांकि, बिजली बोर्ड के कर्मचारी बिजली की बहाली के लिए डटे दिखे। बर्फबारी की वजह से जहां ऊपरी क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त होकर रह गया है वहीं, बनीखेत के लोगों की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

छह इंच तक बर्फबारी होने के कारण बनीखेत में सड़क पर फिसलन बढ़ गई। इसके चलते वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो गई। पुलिस विभाग ने वाहनों के स्किड होने की वजह से कुछ देर के लिए यातायात बंद कर दिया। साथ ही वाहन चालकों को सुरक्षित तरीके से गाड़ी चलाने के लिए जागरूक किया। सुकड़ाईबाईं से लेकर बनीखेत पेट्रोल पंप तक सड़क पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहीं। वाहनों को बारी-बारी से वहां से निकाला गया। इसके लिए रातभर पुलिस की टीमें ड्यूटी पर डटी रहीं। एनएच पर गिरी बर्फ को हटाने के लिए एनएच प्राधिकरण की मशीनें भी लगी रहीं। एनएच की कनिष्ठ अभियंता कनुप्रिय भल्ला अपने कर्मचारियों के साथ मौके पर डटी हुई नजर आईं। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक अपने घरों से बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed