{"_id":"69f9c4ed2c60ec29040c3976","slug":"bjp-supported-candidate-declared-for-zila-parishad-elections-chamba-news-c-88-1-ssml1004-182514-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिप चुनाव के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिप चुनाव के लिए भाजपा समर्थित उम्मीदवार घोषित
विज्ञापन
राजनीति हलचल हुई तेज, जनसंपर्क अभियान ने पकड़ी रफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला परिषद के चुनाव को लेकर भाजपा ने अपने समर्थित प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जैसे ही उम्मीदवारों के नाम सामने आए, जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
पार्टी ने रणनीति के तहत समर्थित उम्मीदवार विभिन्न वार्डों में उतारे हैं। सूची जारी होने के बाद अब प्रत्याशी जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं और मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। जिला परिषद चंबा के 11 वार्डों के तहत करयास वार्ड से सुनीता कुमारी, भरमौर वार्ड से लीला शर्मा, सनवाल वार्ड से जसवंत सिंह, चांजू वार्ड से देवकी देवी, करियां वार्ड से राज सिंह ठाकुर, मोतला वार्ड से तिलक राज, कथेट वार्ड से दिव्य ज्योति वर्मा, बनेट वार्ड से संदीप पनियाल, नैनीखड्ड वार्ड से सत प्रकाश, ब्याणा वार्ड से नताशा जरयाल और किहार वार्ड से सरिता को चुनावी दंगल में उतारा है। भाजपा जिलाध्यक्ष धीरज नरयाल ने बताया कि मंडल, जिला एवं प्रदेश चुनाव समिति से चर्चा करने के अलावा प्रदेश के वरिष्ठ नेतृत्व से गहन विचार-विमर्श के बाद जिला परिषद चुनाव के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशियों का चयन किया गया है।