{"_id":"58a727ac4f1c1b815fd84113","slug":"big-steps-by-administration-aginst-child-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल विवाह रोकने के लिए पुख्ता कदम उठाएगा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल विवाह रोकने के लिए पुख्ता कदम उठाएगा प्रशासन
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Fri, 17 Feb 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन चंबा में सख्त कदम उठाने जा रहा है। इसके लिए एक विशेष नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी। नियंत्रण कक्ष के माध्यम से कई विभागों को एक साथ जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
चाइल्ड लाइन हेल्पनंबर 1098 की तर्ज पर एक व्हाट्सऐप नंबर जारी किया जाएगा। ग्रुप में वे तमाम अधिकारी और स्वयंसेवी संस्था के लोग जोड़े जाएंगे जो महिला एवं बाल विकास कार्यों से सीधे तौर पर जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
यह खुलासा शुक्रवार को चंबा में आयोजित मुस्कान कार्यशाला के दौरान उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं पर बढ़ते अपराध को रोकने के लिए पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बाल विवाह रोकने के लिए ग्रामसभा के माध्यम से संदेश दिए जाएंगे। विशेष तरह के बोर्ड बनाए जाएंगे और इन्हें पंचायत भवन में स्थापित किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा वर्कर को महिलाओं व बच्चियों पर नजर रखने के निर्देश दिए जाएंगे ताकि ऐसे अपराध न पनप सकें।
उन्होंने कहा कि कहीं से बाल विवाह होने की कोई जानकारी मिलती है तो ऐसे मामलों में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज होगा और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। चंबा में बाल विवाह के पिछले दिनों एक के बाद एक मामले सामने आए हैं। इसके बाद प्रशासन ने इन मामलों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
...
स्कूल छोड़ चुकी तीन हजार बच्चियों को वापस लाएंगे
मुस्कान योजना के तहत स्कूल छोड़ चुकी बच्चियों को वापस लाया जाएगा। उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने बताया कि इस समय जिलाभर में करीब तीन हजार बच्चियां स्कूल छोड़ चुकी हैं। इन बच्चियों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। जो बच्चियां पढ़ना नहीं चाहती और आत्मनिर्भर बनना चाहती हैं, उन्हें जरूरी कोर्स करवाए जाएंगे।
...
अनाथ बच्चों की जमीन जायदाद के अधिकार सुरक्षित करेंगे
अनाथ बच्चों की जमीन-जायदाद पर उनके अधिकार सुरक्षित किए जाएंगे। राजस्व विभाग व कार्यक्रम अधिकारी मिलकर ऐसे बच्चों को उनके अधिकार दिलाने के लिए प्रयास करेंगे। कोई भी व्यक्ति अनाथ बच्चों की जायदाद कब्जे में नहीं ले पाएगा। उपायुक्त ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि वे ऐसे बच्चों की सूची तैयार करें।
कार्यशाला में ये रहे मौजूद
उपायुक्त सुदेश मोख्टा, जिला कार्यक्रम अधिकारी विरेंद्र आर्य, जिला पर्यटन अधिकारी रम्या चौहान, डाइट प्राचार्य सुमन मिन्हास, सीडब्ल्यूसी के प्रभारी पीके गुप्ता, चाइल्ड लाइन संस्था के संयोजक कपिल शर्मा, पुलिस महिला विंग की सदस्य व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रहीं।