फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bholi secured first place in the marathon.

Chamba News: मैराथन में भोली ने हासिल किया पहला स्थान

Wed, 22 Apr 2026 04:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 04:44 AM IST
विज्ञापन
Bholi secured first place in the marathon.
मिलेनियम गेट से लेकर करियां तक दौड़े धावक
विज्ञापन

राजपूत कल्याण सभा ने करवाया आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सशक्त नारी सशक्त समाज महिला/पुरूष थीम पर राजपूत कल्याण सभा जिला चंबा की ओर से मंगलवार को हाफ मैराथन का आयोजन मिलेनियम गेट से लेकर करियां गेट तक किया गया। राजपूत कल्याण सभा जिला चंबा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह साम्बयाल ने बताया हाफ मैराथन में अमूमन 80 महिला-पुरुष धावकों ने भाग लिया। महिला वर्ग में भोली ने 35 मिनट 3 सेकंड में दौड़ पूरी कर पहला, प्रिया ने 37 मिनट 9 सेकंड में दूसरा, उषा ने 39 मिनट 10 सेकंड में तीसरा, जिया ने 40 मिनट पांच सेकंड में चौथा और शिवानी ने 46 मिनट और छह सेकंड में पांचवां स्थान हासिल किया। वहीं, पुरुष वर्ग में भरत भूषण ने 29 मिनट 3 सेकंड में अपनी दौड़ पूरी कर प्रथम स्थान, शुभम ने 30 मिनट छह सेकंड में द्वितीय, अमित कुमार ने 31 मिनट 9 सेकंड में तृतीय, आदित्य ने 33 मिनट पांच सेकंड में चौथा और ठाकुर सिंह ने 34 मिनट छह सेकंड में पांचवां पायदान अर्जित किया। हाफ मैराथन के विजेता महिला-पुरुष धावकों को राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सांसद ने अपने संबोधन में धावकों को पढ़ाई के अलावा इस प्रकार की खेल गतिविधियों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को आगे लाने के लिए प्रेरित किया। राजपूत कल्याण सभा की टीम में कुलदीप, देवेंद्र, मयंक चौहान, सुनील, धर्म सिंह ठाकुर, भूपेंद्र जसरोटिया, मनजीत जसरोटिया, सुरेंद्र कुमार, भुवनेश कटोच समेत पुलिस जवानों और अन्य लोगों ने भरपूर सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed