फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bhasmasur dance will be center of attraction in Saho Jatar fair

Chamba News: भस्मासुर नृत्य होगा साहो जातर मेले में आकर्षण का केंद्र

Thu, 27 Apr 2023 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 27 Apr 2023 10:31 PM IST
विज्ञापन
Bhasmasur dance will be center of attraction in Saho Jatar fair
साहो (चंबा)। श्री चंद्रशेखर महादेव साहो जातर मेले को लेकर पंचायत प्रबंधन की ओर से अपने स्तर पर समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। 29 अप्रैल को साहो जातर मेले का आगाज सुबह मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना और हवन के साथ होगा। इसके बाद सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक अजीत भट्ट एंड पार्टी की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएंगी। दोपहर 12 से डेढ़ बजे तक हिमाचली लोकगायिका भावना जरयाल मनमोहक प्रस्तुतियां देंगी। इसके बाद दोपहर डेढ़ से दो बजे तक पारंपरिक लोकनृत्य होगा। दोपहर दो से सायं चार बजे तक पारंपरिक सुहाल नाटी (भस्मासुर नृत्य) होगा। सायं पांच बजे शिव गुर चेला पूजा-अर्चना करेगा। इसके बाद साढ़े पांच से लेकर सात बजे तक चंद्रशेखर म्युजिकल ग्रुप की ओर से प्रस्तुति दी जाएगी। रात्रि आठ बजे भगवान चंद्रशेखर की मंगल आरती होगी और रात नौ बजे पारंपरिक घुरेही नृत्य होगा। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि सदर विधायक नीरज नैयर की पत्नी भारती नैयर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहेंगी। पंचायत प्रधान ने जिले के लोगों से इस पावन मौके का गवाह बनने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed