फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bharmour-Pathankot NH will be closed daily for four hours

चार घंटे के लिए रोजाना बंद रहेगा भरमौर-पठानकोट एनएच

Wed, 24 Nov 2021 09:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 09:18 PM IST
विज्ञापन
Bharmour-Pathankot NH will be closed daily for four hours
Bharmour-Pathankot NH will be closed daily for four hours
चंबा। भरमौर-पठानकोट एनएच पर 30 नवंबर तक प्रतिदिन 4 घंटों के लिए वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। मैहला के पास एनएच प्रबंधन पहाड़ी को काटने के लिए सुबह 11 से सायं 3 बजे तक ब्लास्टिंग करवाएगा। किसी प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए एनएच पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इसके लिए उपायुक्त ने भी आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

भरमौर-होली की तरफ जाने वाले लोगों को अब अपनी यात्रा सायं तीन बजे के बाद ही करनी आसान रहेगी। गौरतलब है कि मैहला में पहाड़ी की कटाई का कार्य करने में एनएच प्रबंधन को काफी परेशानी हो रही है। सख्त पहाड़ी को काटते समय ऊपर से गिरने वाले पत्थरों की जद में आने से मशीनरी तक क्षतिग्रस्त हो चुकी है। एकाएक गिरने वाले पत्थरों से भयभीत चालक ने भी पहाड़ी के कटाई कार्य से हाथ खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

ऐसे में पहाड़ी को काटने के लिए एनएच प्रबंधन ने ब्लास्टिंग करने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रबंधन ने उपायुक्त से अनुमति मांगी। अनुमति मिलने पर अब एनएच प्रबंधन ने राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए सुबह 11 से सायं तीन बजे तक ब्लास्टिंग करने का निर्णय लिया है। आगामी 30 नवंबर तक ब्लास्टिंग कर पहाड़ी को काटा जाएगा। जिला प्रशासन ने एनएच प्रबंधन और लोनिवि को सड़कों के विस्तारीकरण, ब्लैक स्पॉट चिह्नित करने के निर्देश जारी किए हैं। इसी क्रम में मैहला पुल के पास पहाड़ी एनएच प्रबंधन के लिए जी का जंजाल बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रबंधन पहले भी मशीनरी से पहाड़ी को काटने की पूरी कोशिश कर चुका है। लेकिन, पहाड़ी के न कटने की सूरत में अब एक बार फिर ब्लास्टिंग करने का निर्णय लिया है। एनएच मंडल चंबा के सहायक अभियंता निकुंज पुंज ने बताया कि 30 नवंबर तक सुबह 11 से सायं तीन बजे तक ब्लास्टिंग कर पहाड़ी को काटा जाएगा। इस दौरान यातायात व्यवस्था एनएच पर बंद रहेगी। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed