फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bharmour-Pathankot NH closed for big vehicles

भरमौर-पठानकोट एनएच बड़े वाहनों के लिए बंद

Wed, 22 Sep 2021 09:59 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Bharmour-Pathankot NH closed for big vehicles
भरमौर-पठानकोट एनएच पर थमे मालवाहक वाहनों के पहिये। - फोटो : Chamba
राख (चंबा)। भरमौर-पठानकोट एनएच पर डिबना के पास दस मीटर डंगा क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत रही कि बुधवार दोपहर एक बजे जब डंगा गिरा, तो उस समय एनएच से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। डंगा गिरने से एनएच बड़ी गाड़ियों के लिए बंद हो गया है जबकि, छोटी गाड़ियों की आवाजाही जारी है। एनएच के बड़ी गाड़ियों के लिए बंद होने से भरमौर-होली से चंबा की ओर आने वाली बसें और ट्रक सड़क किनारे ही खड़े कर दिए गए हैं। वहीं, एनएच प्रबंधन के अधिकारियों का दावा है कि वीरवार देरशाम तक एनएच बड़े वाहनों के लिए बहाल हो सकता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर एक बजे एनएच पर डिबना नामक स्थान पर डंगा क्षतिग्रस्त होने से बड़े वाहनों के पहिये थम गए। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की कतारें लग गईं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची विभागीय मशीनरी और लेबर ने स्थिति का जायजा लेने के बाद छोटी गाड़ियों के लिए एनएच बहाल करवाया। साथ ही एनएच के गिरे डंगे को दुरुस्त करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। वहीं, बसों के जरिये भरमौर-होली जाने वाले लोगों को निजी वाहन हायर कर अपने गंतव्यों का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन

यात्रियों हाकम चंद, नरेश कुमार, कपिल कुमार, प्रमोद कुमार, कन्हैया लाल, रविंद्र कुमार, संजीव कुमार, आरती देवी, पिंकी देवी, कौशल्या देवी ने बताया कि वे चंबा-भरमौर रूट की बस में चंबा से भरमौर के लिए निकले थे लेकिन, दुनाली के पास एनएच का डंगा क्षतिग्रस्त होने से एक घंटे तक वे बस में एनएच बहाल होने की उम्मीद लिए बैठे रहे। बाद में उन्हें पता चला कि बसें एनएच से नहीं गुजर सकती हैं। नतीजतन, उन्हें निजी वाहन हायर कर अपने घरों का रुख करना पड़ा। कहा कि एनएच का सही प्रकार से कार्य न होने से ही यात्रियों को अक्सर परेशानियां उठानी पड़ती हैं। कहा कि अब उन्हें घर पहुंचने के लिए चार गुना ज्यादा किराया अदा करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएच मंडल चंबा के सहायक अभियंता विपुल पुंज ने बताया कि डिबना के पास एनएच का दस मीटर डंगा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसे दुरुस्त करने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि वीरवार देरशाम तक सड़क को बहाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed