फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BHARMOUR ELECTIRICITY CRISIS

जनजातिय क्षेत्र भरमौर की 29 पंचायतो में बिजली गुल, लोग हुए परेशान

Wed, 12 Feb 2020 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
BHARMOUR ELECTIRICITY CRISIS
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर की 29 पंचायतों में बुधवार दोपहर को गुल हुई बिजली शाम होने तक बहाल नहीं हो पाई। इस कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। खड़ामुख के पास सड़क निर्माण के दौरान हो रही ब्लास्टिंग की वजह से 33 केवी बिजली के लाइन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस कारण भरमौर क्षेत्र की 29 पंचायतों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन

इससे दोपहर बारह बजे गुल हुई बिजली शाम साढ़े पांच बजे तक बहाल नहीं हो पाई। हालांकि बिजली बोर्ड की टीम क्षतिग्रस्त बिजली लाइन को दुरुस्त करने में जुटी है। इसके साथ ही बोर्ड की ओर से सड़क निर्माण में ब्लास्टिंग करने वाले ठेकेदार को लताड़ लगाई। इससे पहले भी उपरोक्त स्थान पर ब्लास्टिंग की वजह से बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बोर्ड की ओर से पहले भी ठेकेदार को चेतावनी जारी की गई थी। इसके बावजूद ठेकेदार ने मनमाने ढंग से ब्लास्टिंग का कार्य जारी है। इसके चलते बुधवार को भरमौर की 29 पंचायतों की बिजली गुल हो गई है। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के ज्यादातर इलाकों में अभी तक बर्फ जमी हुई है।
विज्ञापन

इस कारण लोगों को कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ रहा है। ऐसे में बिजली गुल होने से ग्रामीणों की समस्याएं और बढ़ गई है। ठंड से बचने के लिए लोग घर में लगे हीटर का प्रयोग नहीं कर पाए। शाम ढलते ही लोगों के घरों में अंधेरा छा गया। लोगों को रोशनी करने के लिए दीये जलाने पड़े। अंधेरे में महिलाओं को घरेलू कार्य करने में भी कठिनाई पेश आईं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली बोर्ड से ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड के अधिशाषी अभियंता पवन शर्मा ने बताया कि खड़ामुख के पास ब्लास्टिंग की वजह से 33केवी लाईन क्षतिग्रस्त हुई है। जिसे ठीक करने का कार्य जारी है। जल्द ही लाइन को दुरुस्त करके बिजली सप्लाई बहाल करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed