फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   beragarh to shimla bus started

बैरागढ़ से शिमला बस सेवा को विस उपाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी

Thu, 03 Oct 2019 10:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2019 10:03 PM IST
विज्ञापन
beragarh to shimla bus started
चंबा। विस उपाध्यक्ष हंसराज ने हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की बैरागढ़-चंडीगढ़-शिमला बस सेवा को बैरागढ़ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस सेवा के आरंभ होने से घाटी के पर्यटन विकास में नया अध्याय जुड़ गया है। यह बस बैरागढ़ से सुरंगानी, नूरपुर और चंडीगढ़ होते हुए शिमला पहुंचेगी। यह बस बैरागढ़ से शाम 3:15 बजे रवाना होगी और राजधानी शिमला पहुंचने का समय दूसरे दिन सुबह 9:15 बजे के आसपास रहेगा।
विज्ञापन

शिमला से वापिस बस का समय 5 बजे निश्चित किया गया है। इस अवसर पर विस हंसराज ने कहा कि नौ करोड़ रुपयों की लागत से निर्मित होने वाले भंजराडू बस स्टैंड के निर्माण के लिए सभी विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

एक माह के भीतर निर्माण कार्य को आरंभ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड में शॉपिंग कांपलेक्स के अतिरिक्त अन्य व्यावसायिक गतिविधियां के लिए भी स्थल निर्धारित किया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि 650 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाली भनोड़ी से पांगी रोप वे योजना निसंदेह घाटी में पर्यटन विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed