फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Bear attacks person cutting grass, Tanda referred

Chamba News: घास काट रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, टांडा रेफर

Tue, 01 Oct 2024 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Bear attacks person cutting grass, Tanda referred
चंबा में तलाई के पास भालू हमले में घायल का 108 एंबुलेंस में उपचार करतीं कर्मचारी
चंबा। विकास खंड चंबा के तहत आती ग्राम पंचायत बसोधन में भालू ने एक व्यक्ति पर हमला कर घायल कर दिया। यह हादसा मंगलवार को दोपहर बाद पेश आया। घायल को चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। घायल की पहचान जालम पुत्र रम्मू निवासी गांव अधरोलू डाकघर बसोधन तहसील व जिला चंबा के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार दोपहर के समय जालम अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए तलाई के समीप बनाड़ धार में था। इस दौरान जालम घास काट रहा था। अचानक मौके पर भालू आ धमका। भालू को आता देख जालम ने शोर मचाना शुरू कर दिया। भालू ने उसके चेहरे पर पंजा मारकर बुरी तरह घायल कर दिया। मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने शोर मचाकर भालू को भगाया और घायल को 108 एंबुलेंस के जरिए चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। घायल के चेहरे पर गहरे घाव बन गए हैं। अब घायल को टांडा के लिए रेफर कर दिया है। गौरतलब है कि इस इलाके में पिछले काफी समय से भालू की दस्तक थी मगर इसके बारे में वन्य प्राण विभाग की ओर से कोई कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बसोधन की प्रधान निर्मला देवी ने बताया कि भालू के हमले से एक व्यक्ति घायल हुआ है। बताया कि पंचायत की ओर से उचित सहायता की जाएगी। साथ ही वन्य प्राणी विभाग को भी भालू को पकड़ने के बारे में प्रस्ताव भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed