{"_id":"65bd20e7e352d8ab5f0638e4","slug":"barley-yield-fell-by-350-metric-tons-chamba-news-c-88-1-cmb1003-117557-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: साढ़े तीन सौ मीट्रिक टन तक गिरी जौ की पैदावार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: साढ़े तीन सौ मीट्रिक टन तक गिरी जौ की पैदावार
Fri, 02 Feb 2024 10:35 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 02 Feb 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले में जौ की फसल पैदावार प्रभावित हो गई है। करीब साढ़े तीन सौ मीट्रिक टन जौ की फसल को नुकसान पहुंचा है।
दिसंबर और जनवरी में बारिश न होने के कारण ऐसी समस्या पेश आई है। विभागीय अनुमान के मुताबिक अब 2880 मीट्रिक टन तक इस बार जौ की पैदावार रह सकती है। हालांकि, बीते दिनों हुई बारिश से कुछ हद तक किसानों को राहत मिली है। किसानों की मानें तो इससे शेष रही फसल को लाभ मिलेगा और औसतन पैदावार हो सकेगी। जानकारी के अनुसार जिला चंबा में गेहूं के साथ-साथ जौ की भी पैदावार रहती है। इस बार किसानों को मौसम का साथ नहीं मिला है। खेतों में गेहूं की फसल प्रभावित हुई है, वहीं जौ की फसल को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। हालांकि, जौ की फसल गेहूं के मुताबिक काफी कम है। इससे करीब सत्तर लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। गौरतलब है कि किसान गेहूं के साथ-साथ जौ की पैदावार जिला में कर रहे हैं, मगर इस बार पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। ऐसे में प्रारंभिक चरण में ही गेहूं की पैदावार को असर पड़ा है।
उधर, कृषि उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि जौ की फसल प्रभावित हुई है। कहा कि करीब सत्तर लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। कहा कि इस बार 2880 मीट्रिक टन फसल की पैदावार होने का अनुमान है।
--