{"_id":"5835903f4f1c1b2b2513be2d","slug":"bank-line-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से पैसे निकालने के लिए लग रही लंबी-लंबी लाइनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से पैसे निकालने के लिए लग रही लंबी-लंबी लाइनें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Wed, 23 Nov 2016 06:19 PM IST
विज्ञापन
चंबा में एटीएम के बाहर लगी लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को चंबा शहर में विभिन्न बैंको के एटीएम के बाहर पैसे निकालने के लिए लोगों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन
इस दौरान लोगों को पैसे निकालने के लिए घंटा भर लाइन में खड़े होना पड़ा। शहर के बाहर एटीएम में अभी तक कैश नहीं डाला गया है। यह कतारें सुबह से लेकर शाम तक ऐसे ही लग रही हैं। एटीएम से पैसे निकलने से बैंकों में लोगों की भीड़ में कुछ हद तक फर्क पड़ा है।
स्थानीय निवासी अजय कुमार, देश राज, मान सिंह, कर्म चंद, सुरेश कुमार, कमलेश, प्यार सिंह, योग राज, रंजीत, मनीष कुमार, देवेंद्र और युवराज ने बताया कि जुलाहकड़ी, हरदासपुरा, करियां, सुल्तानपुर, परेल सहित अन्य इलाकों में स्थित एटीएम में पैसे नहीं होने के कारण शहर के एटीएम से पैसे निकालने के लिए लोगों की भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा सरकार द्वारा नोट बंदी के फैसले से आम लोगों को भी थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उसके बावजूद लोग सरकार के इस फैसले की सराहना कर रहे हैं। जबकि कुछ साहूकार सरकार के इस फैसले से नाखुश हैं। उन्होंने जिला प्रशासन व सरकार से गुहार लगाई है कि शहर व अन्य स्थानों पर स्थित एटीएम में पर्याप्त मात्रा में धन डाला जाए ताकि लोगों को कैश निकालने के लिए लंबी लाइनों में न लगना पड़े।
विज्ञापन