फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   BA, MSc pass youth are also ready to clean schools

बीए, एमएसई आईटी पास युवा स्कूलों में सफाई करने के लिए तैयार

Sun, 29 May 2022 10:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
BA, MSc pass youth are also ready to clean schools
चंबा। सरकारी स्कूलों में मल्टी टास्क वर्कर के पदों के लिए बीए, एमएससी पास युवा भी आवेदन कर रहे हैं। जिले में अब तक 5524 में आवेदन पहुंचे हैं। एक तरफ जहां निर्धारित शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी भी इसके लिए आवेदन कर रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ ऐसे भी युवाओं ने आवेदन जमा करवाए हैं, जो स्नातक पास है और एमएससी भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

कंप्यूटर का प्रशिक्षण हासिल करने वाले युवाओं ने भी मल्टी टास्क वर्कर बनने के लिए अपनी दावेदारी ठोंकी है। इससे साफ है कि जिला चंबा में बेरोजगारों की फौज खड़ी है। ऐसे में जब भी नौकरी का मौका मिल रहा है तो वे यह नहीं देख रहे कि क्या पोस्ट है और आवेदन करने को प्राथमिकता दे रहे है। जिले के 15 शिक्षा खंडों से 5524 आवेदन पहुंचे हैं।
विज्ञापन

खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पहुंचे आवेदनों का तमाम ब्योरा भी प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय पहुंच गया है। स्कूलों में रखे जाने वाले मल्टी टास्क वर्करों का चयन 38 अंकों के आधार पर किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को दस माह तक प्रति माह 5625 रुपये दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार उपमंडलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी लेगी। मेरिट आधार पर ही युवाओं का चयन किया जाएगा। गौरतलब है कि जिला चंबा में प्राइमरी स्तर पर 652 और माध्यमिक स्तर पर 217 मल्टी टास्क वर्करों की नियुक्तियां होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
किस खंड से कितने आवेदन
शिक्षा खंड बनीखेत से 327, भरमौर से 203, चंबा से 554, चुवाड़ी से 505, गरोला से 140, गैहरा से 284, कल्हेल से 380, कियाणी से 336, मैहला प्रथम से 244, मैहला द्वितीय से 435, पांगी से 337, सलूणी से 562, सिहुंता से 401, सुंडला से 440 और तीसा से 376 आवेदन पहुंचे हैं।

इनसेट
-मल्टी टास्क वर्करों के पदों के लिए जिला भर से 5524 आवेदन पहुंचे हैं। कहा कि इनमें काफी युवा हैं, जिन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की है। -सुरेश कुमार शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed