फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Atma Ram Sharma Becomes President of the Khajjiar Mandal Unit.

Chamba News: आत्मा राम शर्मा खज्जियार मंडल इकाई के अध्यक्ष बने

Mon, 20 Apr 2026 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 20 Apr 2026 10:21 PM IST
विज्ञापन
Atma Ram Sharma Becomes President of the Khajjiar Mandal Unit.
पेंशनर महासंघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक में समस्याओं पर मंथन
विज्ञापन

जनवरी 2016 से जनवरी 2022 तक मिलें लंबित वित्तीय देनदारिया : बजीर
संवाद न्यूज एजेंसी
खज्जियार (चंबा)। खज्जियार में भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष बजीर सिंह यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें डॉ. डीके सोनी भी मौजूद रहे।

बैठक में 36 सदस्यों की उपस्थिति में मंडल इकाई का गठन किया गया। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की जनवरी 2016 से जनवरी 2022 तक लंबित वित्तीय देनदारियों, 147 माह के महंगाई भत्ते के बकाया, कॉरपोरेट सेक्टर के पेंशनरों की पेंशन बहाली और एचआरटीसी कर्मचारियों, पेंशनरों को वेतन-पेंशन समय पर न मिलने जैसी समस्याओं पर चर्चा की। खज्जियार मंडल का गठन पीठासीन अधिकारी वेद व्यास ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। इसमें सर्व सम्मति से आत्मा राम शर्मा को अध्यक्ष, जर्म सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रकाश चंद ठाकुर को महामंत्री, पृथ्वी राज ठाकुर को संयुक्त सचिव चुना गया। चमन लाल शर्मा कोषाध्यक्ष, धर्म पाल, मान सिंह ठाकुर, गुलाब चंद सदस्य मनोनीत किए गए। सभी ने महासंघ की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के जिला समन्वयक डॉ. डीके सोनी ने कहा कि सरकार ने बजट में पेंशनरों को कोई भी राहत नहीं दी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 30 मार्च 2026 को प्रदेश पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के पेंशनरों को आश्वासन दिया था कि जल्द ही पेंशनरों से वार्ता करेंगे लेकिन वह आश्वासन अभी तक पूरा नहीं हुआ है। बैठक में जर्म सिंह ठाकुर, वेद व्यास ठाकुर, रोशन लाल शर्मा, केवल धीमान, बीआर भंडारी, बुधिया राम, नारद राम ठाकुर, अशोक कुमार शर्मा, मियां चैन सिंह जरयाल, धर्म चंद ठाकुर और भगत राम ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed