फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Artists telling the importance of voting in Chambyali dialect

Chamba News: चंबयाली बोली में मतदान का महत्व बता रहे कलाकार

Wed, 01 May 2024 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 01 May 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Artists telling the importance of voting in Chambyali dialect
चंबा। कलाकार नव मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इसके लिए चंबयाली बोली में स्लोगन का भी सहारा लिया जा रहा है। स्कूलों-कॉलेजों समेत अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जागरूक करने के लिए गई प्रकार की प्रतियोगिताओं करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर, लोस चुनावों का शंखनाद होने के बाद दोनों राजनीतिक दलों ने प्रत्याशी तय कर दिए हैं। चुनाव में जीत दर्ज करने के लिए दोनों राजनीतिक दलों के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने स्तर पर मतदाताओं को रिझाने का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

5 जनवरी, 2024 की तिथि के आधार पर जिला चंबा में कुल 401168 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 203401 पुरुष और 197765 महिला मतदाताओं सहित 2 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। जिले में 18-19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इनकी संख्या 9398 है। इसके अलावा कर्मचारी वर्ग में 3388 मतदाता हैं। जिले में पीडब्ल्यूडी विभाग के मतदाताओं की संख्या 3796 और 85 वर्ष से अधिक की आयु के 7808 वृद्धजन मतदाता हैं। लिहाजा, चुनावों में नव मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने और आगे लाने के लिए जिला निर्वाचन आयोग की ओर से विशेष प्रयास तक किए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि चुनावों में मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अलावा नव मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed