{"_id":"5d56ce168ebc3e89cd66ea4a","slug":"arrest-chamba-news-sml304071917","type":"story","status":"publish","title_hn":"भुई माता मंदिर में चोरी करने के दो व्यक्ति पकड़े, सामान भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भुई माता मंदिर में चोरी करने के दो व्यक्ति पकड़े, सामान भी बरामद
विज्ञापन
चंबा। उपमंडल भरमौर के भुई माता मंदिर से चोरी किए गए सामान सहित दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। वीरवार को दोनों आरोपियों को जेएमआईसी कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें शनिवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार 12 अगस्त को गुशान निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस थाना भरमौर में शिकायत दर्ज करवाई थी । उसने कहा थी कि 9 अगस्त को रोजमर्रा की तरह सुबह जब वह भुई माता मंदिर में पूूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचा तो मंदिर के भीतर का दृश्य देखकर वह दंग रह गया। मंदिर से एक चांदी का छत्र, एक चांदी का गढ़वा और दो पीतल की घंटियां गायब थे। उन्होंने अपने स्तर पर उक्त सामान की हर जगह तलाश की लेकिन, उन्हें कोई भी सफलता नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने पुलिस थाना पहुंच कर गुशाल निवासी संतोष कुमार, चमन लाल व एक अन्य व्यक्ति (जिसका नाम नहीं जानता) पर शक जाहिर किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जिसके तहत 13 अगस्त को संतोष कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में संतोष कुमार ने स्वीकार किया कि मंदिर से सामान को उसने अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चुराया है। जिसका नाम चमन निवासी थारू डाकघर व तहसील नगरोटा बगवां जिला कांगड़ा है। जिसके बाद पुलिस थाना में एक टीम गठित की गई। 14 अगस्त को पुलिस टीम ने गांव थारू (कांगड़ा) से चमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
चमन कुमार ने पुलिस पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने मंदिर से चुराया हुआ समान जियूरा माता मंदिर के पास छुपाया है। बाद में वहां से मंदिर से चोरी हुए सामान को बरामद किया। उक्त आरोपियों को जेएमआईसी चंबा के समक्ष पेश किया गया। जहां से आरोपियों को शनिवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक चंबा डॉ. मोनिका ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मंदिर से चोरी हुआ सामान भी बरामद किया गया है। न्यायालय ने आरोपियों को शनिवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा है।