फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Arrangement for accommodation of Mani Mahesh pilgrims at Jama Masjid Manjir

Chamba News: जामा मस्जिद मंजीर में मणिमहेश यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था

Mon, 25 Aug 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 25 Aug 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Arrangement for accommodation of Mani Mahesh pilgrims at Jama Masjid Manjir
सुंडला (चंबा)। मणिमहेश यात्रा में फंसे श्रद्धालुओं की मदद के लिए जहां हिंदू संगठन आगे आ रहे हैं तो वहीं मुस्लिम समुदाय भी उनकी मदद के लिए आगे आ रहा है। जामा मस्जिद मंजीर में यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी कमरदीन ने बताया कि जेएंडके से श्रद्धालु वाया सलूणी होते हुए चंबा को रवाना हो रहे हैं, लेकिन जगह-जगह मार्ग अवरूद्ध होने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। प्रशासन ने यात्रा पर फिलहाल रोक लगा दी है। ऐसे में इन श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर ठहराना सभी लोगों की जिम्मेदारी है। इसी कड़ी में जेएंडके से आने वाले श्रद्धालुओं से निवेदन किया है कि वे मंजीर स्थित मस्जिद में ठहर सकते हैं। जहां पर उनके रहने और खाने की व्यवस्था कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed